कच्चे तेल की कीमतों में उछाल फिलहाल भारत के लिए कोई व्यापक संकट नहीं; मजबूत फॉरेक्स रिजर्व और कम महंगाई बने सहारा

IANS | September 14, 2026 12:32 PM

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है और ब्रेंट क्रूड 107-108 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गया है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा स्थिति भारत के लिए चिंता का विषय जरूर है, लेकिन इसे फिलहाल व्यापक आर्थिक संकट नहीं कहा जा सकता।

भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग को मिली 1.4 अरब डॉलर की इक्विटी फंडिंग, 2025 के बाद निवेश में आया तेज उछाल: रिपोर्ट

IANS | September 13, 2026 9:08 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। भारत का सेमीकंडक्टर उद्योग तेजी से निवेशकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, देश के सेमीकंडक्टर क्षेत्र ने अब तक 281 वित्तपोषित कंपनियों के माध्यम से कुल 1.4 अरब डॉलर की इक्विटी फंडिंग जुटाई है। इनमें से लगभग 701 मिलियन डॉलर, यानी कुल निवेश का करीब आधा हिस्सा, 2025 के बाद प्राप्त हुआ है, जो इस क्षेत्र में बढ़ते निवेशक विश्वास को दर्शाता है।

ब्रिक्स देशों को आर्थिक सहयोग के साथ ही एआई, डिजिटल अर्थव्यवस्था और वैज्ञानिक अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में भी साझेदारी बढ़ाने पर देना चाहिए जोर: द. अफ्रीकी राष्ट्रपति

IANS | September 13, 2026 8:57 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने रविवार को 18वें ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन को सफल बताते हुए कहा कि यह मंच दुनिया की लगभग 50 प्रतिशत आबादी और वैश्विक जीडीपी के करीब 25 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां कोई भी देश दूसरे पर प्रभुत्व स्थापित करने का प्रयास नहीं करता, बल्कि सभी सदस्य मानवता के कल्याण, साझा विकास और सहयोग के उद्देश्य से साथ आते हैं।

टैरिफ चुनौतियों से निपटने के लिए ब्रिक्स देशों ने दिखाई एकजुटता; व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार: इंडस्ट्री लीडर्स

IANS | September 13, 2026 7:42 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार को वैश्विक व्यापार, निवेश, रणनीतिक सहयोग और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था को लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई विशेषज्ञों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए और कहा कि ब्रिक्स अब केवल एक राजनीतिक या आर्थिक मंच नहीं रह गया है, बल्कि यह वैश्विक दक्षिण (ग्लोबल साउथ) की सामूहिक आर्थिक शक्ति और सहयोग का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।

तकनीकी खराबी के कारण भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया उड़ान जयपुर डायवर्ट, सभी यात्री सुरक्षित

IANS | September 13, 2026 5:43 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। एयर इंडिया की भोपाल से दिल्ली जा रही उड़ान एआई1886 को रविवार को तकनीकी कारणों से एहतियातन जयपुर की ओर मोड़ दिया गया।

वैक्सीन उत्पादन में वैश्विक महाशक्ति बनकर उभरा भारत, अगली महामारी की तैयारी में निभा सकता है अग्रणी भूमिका: डॉ. जितेंद्र सिंह

IANS | September 13, 2026 5:24 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक और मात्रा के आधार पर प्रमुख वैश्विक आपूर्तिकर्ता बन चुका है। उन्होंने कहा कि देश की विविध स्वास्थ्य चुनौतियां, मजबूत वैज्ञानिक क्षमता और तेजी से विकसित हो रहा जैव-प्रौद्योगिकी क्षेत्र भारत को वैक्सीन अनुसंधान, महामारी तैयारी और वैश्विक स्वास्थ्य समाधान विकसित करने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करता है।

ब्रिक्स व्यापारिक संस्थाओं ने महिला उद्यमिता, निवेश और व्यापार सहयोग को नई गति देने पर दिया जोर

IANS | September 13, 2026 5:05 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। ब्रिक्स की दो प्रमुख व्यापारिक संस्थाओं, ब्रिक्स वीमेन बिजनेस अलायंस (डब्ल्यूबीए) और ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल, ने रविवार को सदस्य देशों के बीच महिला उद्यमियों के लिए अधिक अवसर, आपसी व्यापार और निवेश में वृद्धि तथा गहरे कारोबारी सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया है। उनका कहना है कि इससे ब्रिक्स देशों की आर्थिक क्षमता को वास्तविक विकास और रोजगार सृजन में बदला जा सकेगा।

पंजाब के बिजली संकट के लिए कोयला आपूर्ति जिम्मेदार नहीं, पर्याप्त भंडार उपलब्ध: कोयला मंत्रालय

IANS | September 13, 2026 4:47 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। कोयला मंत्रालय ने पंजाब में बिजली उत्पादन में आई कमी के लिए कोयले की अपर्याप्त उपलब्धता को जिम्मेदार ठहराने वाली खबरों को खारिज करते हुए रविवार को स्पष्ट किया कि राज्य के बिजली संयंत्रों को पर्याप्त मात्रा में कोयला उपलब्ध कराया गया है। मंत्रालय के अनुसार, पंजाब में बिजली उत्पादन पर असर पड़ने के पीछे मुख्य कारण बिजलीघरों का कम उपयोग, स्वतंत्र बिजली उत्पादक कंपनियों (आईपीपी) में आई तकनीकी खराबियां और उपलब्ध कराए गए कोयले का समय पर उठान न होना है।

भारत पहली बार 15 से 18 सितंबर तक करेगा 'वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम 2026' की मेजबानी, गांधीनगर में जुटेंगे 65 से अधिक देशों के प्रतिनिधि

IANS | September 13, 2026 3:37 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। भारत पहली बार दक्षिण एशिया में 'वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम (डब्ल्यूसीईएफ) 2026' की मेजबानी करने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित वैश्विक आयोजन 15 से 18 सितंबर 2026 तक गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की थीम "सर्कुलर इकोनॉमी: ट्रांजिशन फॉर पीपल एंड प्रॉस्पेरिटी" रखी गई है, जिसका उद्देश्य टिकाऊ विकास, संसाधनों के बेहतर उपयोग और हरित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ईरानी समकक्ष से की मुलाकात, भारत-ईरान आर्थिक सहयोग को नई गति देने पर हुई चर्चा

IANS | September 13, 2026 2:29 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को ईरान के वित्त मंत्री डॉ. सैयद अली मदनिजादेह के साथ बैठक कर दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। यह मुलाकात राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान हुई, जहां दोनों पक्षों ने साझा हितों वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।