सेबी डेरिवेटिव्स के लिए एक्सपायरी-डे पर क्लोजिंग प्राइस निर्धारण पद्धति में बदलाव की तैयारी कर रहा है, शुरुआती दौर में तरलता संबंधी चुनौतियां रहीं: सेबी प्रमुख

IANS | September 10, 2026 5:44 PM

मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। सेबी यानी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (एसईबीआई) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने गुरुवार को कहा कि बाजार नियामक डेरिवेटिव्स अनुबंधों के एक्सपायरी दिवस पर क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (सीएएस) के तहत क्लोजिंग प्राइस तय करने की मौजूदा पद्धति की समीक्षा कर रहा है और इसमें जरूरी बदलावों पर काम किया जा रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि सीएएस व्यवस्था को लागू करने के शुरुआती चरण में विशेष रूप से तरलता (लिक्विडिटी) से जुड़ी कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।

पेरिस स्पेस सम्मेलन में पीएम मोदी का वैश्विक देशों को निमंत्रण, भारत के अगले अंतरिक्ष अभियान में साझेदारी का आह्वान

IANS | September 10, 2026 5:09 PM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पेरिस में आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए फ्रांस समेत दुनियाभर के देशों को भारत के आगामी अंतरिक्ष अभियानों में साझेदार बनने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम केवल राष्ट्रीय उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के लाभों को पूरी मानवता तक पहुंचाना है।

ग्रामीण ऋण व्यवस्था में एआई का इस्तेमाल बढ़ाएगा नाबार्ड, ऑन-डिमांड किसान क्रेडिट लोन मॉडल कर रहा विकसित: चेयरमैन

IANS | September 10, 2026 4:16 PM

मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ग्रामीण वित्तीय सेवाओं को अधिक तेज, सुलभ और तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। नाबार्ड के चेयरमैन शाजी कृष्णन वी ने गुरुवार को कहा कि संस्था ऑन-डिमांड किसान क्रेडिट लोन उपलब्ध कराने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित मॉडल विकसित कर रही है, जिसका उद्देश्य किसानों और ग्रामीण परिवारों तक समय पर ऋण पहुंचाना तथा ग्रामीण वित्तीय प्रणाली को अधिक डिजिटल और प्रभावी बनाना है।

समावेशी वैश्विक व्यवस्था के निर्माण में भारत की अहम भूमिका, ब्रिक्स के केंद्र में नई दिल्ली

IANS | September 10, 2026 3:25 PM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। चार उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक आर्थिक शब्द के रूप में शुरू हुआ ब्रिक्स आज चार महाद्वीपों में फैला एक प्रभावशाली भू-राजनीतिक समूह बन चुका है। समय के साथ इसमें नए सदस्य देशों के शामिल होने से इसकी आर्थिक और रणनीतिक ताकत लगातार बढ़ी है। इस विस्तारित समूह की कमान वर्ष 2026 में भारत के हाथों में है और देश अपनी चौथी ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान संगठन को अधिक समावेशी, प्रभावी और समाधान-केंद्रित मंच बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

मेमोरी की बढ़ती लागत के चलते एप्पल ने भारत में आईफोन की कीमतों को 40 प्रतिशत तक बढ़ाया

IANS | September 10, 2026 11:44 AM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। एप्पल ने भारत में अपने आईफोन लाइनअप की कीमतों में 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। इसकी वजह मेमोरी की बढ़ती लागत है। वहीं, कंपनी ने अपने स्मार्टफोन की नई पीढ़ी लॉन्च करने के साथ 'आईफोन डुओ' के साथ फोल्डेबल सेगमेंट में भी प्रवेश किया है, जिसकी कीमत 2.99 लाख रुपए निर्धारित की गई है।

एप्पल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन 'आईफोन डुओ' 2.99 लाख रुपए की कीमत पर भारत में हुआ लॉन्च

IANS | September 10, 2026 10:13 AM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका की टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने 'आईफोन डुओ' लॉन्च करके फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री कर दी और भारत में इसकी कीमत 2,99,900 रुपए निर्धारित की गई है। इसके जरिए कंपनी का मकसद अपने प्रीमियम आईफोन इकोसिस्टम के साथ बड़ी डिस्प्ले देना और ऐसे यूजर्स को आकर्षित करना है जो कंटेंट देखने, मल्टीटास्किंग करने और कुछ नया बनाने के लिए नए तरीके तलाश रहे हैं।

आधार प्रमाणीकरण क्षमता बढ़ाने की तैयारी में यूआईडीएआई, प्रतिदिन 30 करोड़ सत्यापन संभालने की तैयारी: चेयरमैन नीलकंठ मिश्रा

IANS | September 9, 2026 6:18 PM

मुंबई, 9 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) आधार की बढ़ती स्वीकार्यता को देखते हुए अपने तकनीकी ढांचे को बड़े स्तर पर मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। यूआईडीएआई के चेयरमैन नीलकंठ मिश्रा ने बुधवार को कहा कि वर्तमान में आधार प्रणाली प्रतिदिन लगभग 10 करोड़ प्रमाणीकरण (ऑथेंटिकेशन) संभाल रही है और इसे बढ़ाकर 25 से 30 करोड़ प्रमाणीकरण प्रतिदिन तक ले जाने की तैयारी की जा रही है।

'विकसित भारत' के लक्ष्य में सीएसआर की अहम भूमिका, आकांक्षी जिलों तक पहुंचे उद्योगों का सामाजिक निवेश: जयंत चौधरी

IANS | September 9, 2026 5:42 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने बुधवार को कहा कि 'विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि इसमें जनभागीदारी, सामाजिक संस्थाओं और निजी क्षेत्र की सक्रिय भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार की अधिकांश योजनाएं तभी सफल हो सकती हैं जब समाज, उद्योग और नागरिक मिलकर उनमें योगदान दें।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता लगभग अंतिम चरण में, वरीयता प्राप्त बाजार पहुंच के ढांचे पर काम जारी: वाणिज्य सचिव

IANS | September 9, 2026 5:28 PM

मुंबई, 9 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौता अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है। केंद्रीय वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि दोनों देश समझौते के अधिकांश हिस्सों पर सहमति बना चुके हैं और अब एक ऐसे ढांचे पर काम कर रहे हैं, जो दोनों पक्षों को एक-दूसरे के बाजारों में वरीयता प्राप्त पहुंच (प्रेफरेंशियल मार्केट एक्सेस) उपलब्ध करा सके। उन्होंने संकेत दिया कि कुछ मुद्दों पर बातचीत अभी जारी है, लेकिन वार्ताएं उन्नत स्तर पर पहुंच चुकी हैं।

जीएफएफ 2026 में फोनपे के समीर निगम ने वित्तीय समावेशन के अगले दशक का विजन पेश किया

IANS | September 9, 2026 4:15 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। फोनपे ने बुधवार को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2026 में अगले दशक के लिए अपना विजन पेश किया।