स्टार्ट-अप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम से 4.32 लाख ग्रामीण उद्यमों को मिला सहारा, 86 प्रतिशत उद्यमी वंचित वर्गों से: सरकार

IANS | July 25, 2026 1:33 PM

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शनिवार को बताया कि स्टार्ट-अप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम (एसवीईपी) के तहत जून 2026 के अंत तक 4.32 लाख ग्रामीण उद्यमों को सहायता प्रदान की गई है। इस योजना से उद्यमियों की आय और मुनाफे में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है, साथ ही समाज के वंचित वर्गों के लोगों को उद्यमिता से जोड़ने में भी सफलता मिली है।

69,725 करोड़ रुपए के पैकेज से मिलेगी देश के जहाज निर्माण उद्योग को मजबूती, समुद्री वित्तपोषण और कौशल विकास पर भी जोर

IANS | July 25, 2026 1:29 PM

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने देश के जहाज निर्माण (शिपबिल्डिंग) उद्योग को नई गति देने के लिए 69,725 करोड़ रुपए के व्यापक पैकेज को मंजूरी दी है। इस पैकेज का उद्देश्य घरेलू जहाज निर्माण क्षमता बढ़ाना, समुद्री क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक वित्तपोषण उपलब्ध कराना और कौशल विकास को बढ़ावा देना है।

वैश्विक महंगाई की आशंकाओं और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से शेयर बाजार पर दबाव, हफ्ते भर में सेंसेक्स 2.68 प्रतिशत और निफ्टी 2.33 प्रतिशत टूटा

IANS | July 25, 2026 12:33 PM

मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने की आशंकाओं, कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार इस सप्ताह दबाव में रहा। पूरे सप्ताह के दौरान निफ्टी में 2.33 प्रतिशत और सेंसेक्स में 2.68 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन निफ्टी50 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,767 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 331 अंक यानी 0.43 प्रतिशत फिसलकर 76,059 के स्तर पर आ गया।

एआई और रोबोटिक्स में चीन की बढ़त रोकने की तैयारी, अमेरिकी सांसदों ने जताया जासूसी का खतरा

IANS | July 25, 2026 12:20 PM

वाशिंगटन, 25 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट सांसदों के एक समूह ने इस सप्ताह एक ऐसे विधेयक को आगे बढ़ाया, जिसका उद्देश्य चीन में निर्मित मानव जैसे और चार पैरों वाले रोबोट को अमेरिका के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे का हिस्सा बनने से रोकना है।

पश्चिम एशिया संकट के बावजूद खरीफ सीजन में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति विविधीकरण से स्थिति रही सामान्य: जेपी नड्डा

IANS | July 24, 2026 8:54 PM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद देश में खरीफ सीजन के दौरान उर्वरकों की उपलब्धता पर्याप्त बनी रही। सरकार ने बताया कि उर्वरक आपूर्ति शृंखला को सुरक्षित रखने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आपूर्ति विविधीकरण, सामूहिक खरीद और मजबूत निगरानी तंत्र जैसे व्यापक कदम उठाए गए हैं।

वित्त वर्ष 2026-27 में राज्यों को जीएसटी से 1.43 लाख करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ होने का अनुमान: एसबीआई रिपोर्ट

IANS | July 24, 2026 7:22 PM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की रिसर्च रिपोर्ट में शुक्रवार को कहा गया कि वित्त वर्ष 2026-27 में जीएसटी कलेक्शन और बेसिक एक्साइज ड्यूटी (बीईडी) में राज्यों की हिस्सेदारी को मिलाकर राज्यों को वित्त वर्ष 2025-26 की तुलना में करीब 1.43 लाख करोड़ रुपए का शुद्ध अतिरिक्त लाभ मिलने का अनुमान है।

अदाणी ग्रुप की एसीसी ने की वित्त वर्ष 2027 की मजबूत शुरुआत, क्षमता विस्तार और लागत में कमी से आगे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

IANS | July 24, 2026 6:06 PM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप की सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी ने कहा कि ट्रेड सेल्स में बढ़ी हिस्सेदारी और प्रीमियम प्रोडक्ट्स की मजबूत मांग से कारोबार को सहारा मिला। कंपनी को उम्मीद है कि क्षमता विस्तार, लागत में कमी और प्रस्तावित वन सीमेंट प्लेटफॉर्म के दम पर आने वाली तिमाहियों में परिचालन प्रदर्शन और बेहतर रहेगा।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.24 अरब डॉलर पहुंचा: आरबीआई

IANS | July 24, 2026 5:58 PM

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) 17 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले वाले सप्ताह में भी विदेशी मुद्रा भंडार में 964 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी और यह 675.157 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। इस तरह, लगातार दूसरे सप्ताह देश के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने आंध्र प्रदेश में जीता 8,500 करोड़ रुपए का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट

IANS | July 24, 2026 3:27 PM

अहमदाबाद, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसने आंध्र प्रदेश में 8,500 करोड़ रुपए का एक अंतर-राज्यीय ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट जीता है। इसके जरिए विजाग इलाके में ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट्स को बिजली आपूर्ति की जाएगी। इनकी मांग करीब 4,500 गीगावाट होने की उम्मीद है।

दवा कंपनियों की मार्केटिंग पर लागू किए गए नए सख्त नियम, डॉक्टरों को गिफ्ट और नकद लाभ देने पर रोक: सरकार

IANS | July 24, 2026 3:25 PM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने दवा कंपनियों की मार्केटिंग में पारदर्शिता और नैतिकता सुनिश्चित करने के लिए यूनिफॉर्म कोड फॉर फार्मास्युटिकल मार्केटिंग प्रैक्टिसेज (यूसीपीएमपी), 2024 के तहत कई सख्त प्रावधान लागू किए हैं।