ई20 पेट्रोल से माइलेज में आ सकती है 3-5 प्रतिशत की गिरावट, लेकिन फायदे अनेक: पेट्रोलियम मंत्रालय

IANS | July 10, 2026 1:13 PM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। पेट्रोलियम मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि ई20 मिश्रण से कुछ गाड़ियों के माइलेज में 3-5 प्रतिशत की कमी आ सकती है, लेकिन माइलेज सिर्फ एक पैमाना है, क्योंकि ई20 में काफी ज्यादा ऑक्टेन रेटिंग, बेहतर एंटी-नॉक गुण, तेजी से जलने की क्षमता, बेहतर पिकअप, आसान एक्सेलरेशन और इंजन के क्लीन ऑपरेशन जैसे फायदे मिलते हैं।

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से खुलेंगे आर्थिक विकास के नए रास्ते : साइमन वॉट्स

IANS | July 10, 2026 10:53 AM

ऑकलैंड/नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस) न्यूजीलैंड के राजस्व मंत्री साइमन वॉट्स ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को भारत-न्यूजीलैंड संबंधों में एक अहम मोड़ बताया। उन्होंने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर हस्ताक्षर करना दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे दोनों देशों के लिए आर्थिक अवसर खुलेंगे और साथ ही नियमों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता भी मजबूत होगी।

मजबूत इकोसिस्टम और एआई तय करेंगे भारत में जीसीसी का अगला दौर: गिफ्ट सिटी सीईओ

IANS | July 9, 2026 6:51 PM

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। गिफ्ट सिटी के ग्रुप सीईओ और प्रबंध निदेशक संजय कौल ने गुरुवार को कहा कि भारत में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) का अगला चरण केवल लोकेशन या टैक्स प्रोत्साहनों (इंसेंटिव) पर नहीं, बल्कि मजबूत इकोसिस्टम पर आधारित होगा। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल के साथ अब मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कनेक्टिविटी और नवाचार को बढ़ावा देने वाला नियामकीय ढांचा पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।

'चिप्स से लेकर शिप्स तक' मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रहा भारत, 6जी तकनीक पर भी तेजी से कर रहा काम: पीएम मोदी

IANS | July 9, 2026 6:02 PM

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश 'चिप्स से लेकर शिप्स तक' एक मजबूत विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) इकोसिस्टम तैयार कर रहा है और वैश्विक तकनीकी नेतृत्व हासिल करने के लिए 6जी तकनीक पर भी तेजी से काम कर रहा है।

टीसीएस का वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में मुनाफा 3 प्रतिशत घटा! निवेशकों के लिए 12 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

IANS | July 9, 2026 5:40 PM

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा निर्यातक कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) तिमाही आधार पर करीब 3 प्रतिशत घटकर 13,349 करोड़ रुपए रहा। इससे पहले जनवरी-मार्च तिमाही (वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही) में कंपनी ने 13,718 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, कई अहम पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी में दी छूट

IANS | July 9, 2026 5:18 PM

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने देश में इलेक्ट्रॉनिक सामानों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स और पूंजीगत मशीनों (कैपिटल गुड्स) के आयात पर कस्टम ड्यूटी में राहत देने का फैसला किया है, जिसके पीछे का उद्देश्य स्मार्टफोन, लिथियम-आयन बैटरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण की लागत कम करना तथा घरेलू विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) को बढ़ावा देना है।

भारत के साथ व्यापार समझौते से न्यूजीलैंड के व्यवसाय में आएगी तेजी: पीएम लक्सन

IANS | July 9, 2026 3:21 PM

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने गुरुवार को कहा कि मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) के तहत पहले दिन से ही भारत को होने वाले 57 फीसदी निर्यात टैरिफ मुक्त हो जाएंगे।

बैक-ऑफिस से इनोवेशन हब तक पहुंच चुके हैं जीसीसी, विकसित भारत के लक्ष्य में निभाएंगे अहम भूमिका: श्रम मंत्रालय के अधिकारी

IANS | July 9, 2026 2:51 PM

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और रोजगार महानिदेशक अजय शर्मा ने गुरुवार को कहा कि ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) अब केवल बैक-ऑफिस सपोर्ट यूनिट नहीं रह गए हैं। वे रिसर्च, डिजाइन और नवाचार (इनोवेशन) के बड़े केंद्र बन चुके हैं और भारत की अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के साथ-साथ 'विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने में भी अहम भूमिका निभाएंगे।

ई20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया खारिज, बोले- यह पूरी तरह सुरक्षित और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित ईंधन

IANS | July 9, 2026 2:35 PM

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एथेनॉल मिश्रित ईंधन (ई20) को लेकर उठ रही आलोचनाओं को खारिज करते हुए कहा कि ई20 पेट्रोल पूरी तरह वैज्ञानिक रूप से परीक्षण किया गया, सुरक्षित और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित ईंधन है। उन्होंने आरोप लगाया कि ई85 ईंधन के अनुकूल वाहनों की शुरुआत के बाद एथेनॉल मिश्रित ईंधन के खिलाफ गलत जानकारी फैलाने का अभियान तेज हो गया है।

एआई की ओर बढ़ते कदमों के बीच चीन की बड़ी टेक कंपनियों ने 18 महीने में की 1.3 लाख कर्मचारियों की छंटनी: रिपोर्ट

IANS | July 9, 2026 2:22 PM

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को तेजी से अपनाने और कंपनियों के पुनर्गठन के बीच चीन की प्रमुख टेक कंपनियों ने पिछले डेढ़ साल में करीब 1.3 लाख कर्मचारियों की छंटनी की है। एक नई रिपोर्ट में इतने बड़े स्तर पर हो रही नौकरी कटौती पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की चुप्पी आलोचना की गई है।