पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के निवेशकों को भारत के अहम क्षेत्र में साझेदार बनने का दिया न्योता

IANS | July 11, 2026 11:47 AM

ऑकलैंड, 11 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को न्यूजीलैंड के निवेशकों और बिजनेस हाउस को इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, सिविल एविएशन, लॉजिस्टिक्स, स्वच्छ ऊर्जा, शहरी गतिशीलता, जल प्रबंधन, कचरा प्रबंधन और डिजिटल इकॉनमी क्षेत्रों में भारत के साथ साझेदारी करने के लिए निमंत्रण दिया।

भारत की ग्रोथ स्टोरी पर बढ़ रहा दुनिया का भरोसा, अच्छी गवर्नेंस और भरोसेमंद सिस्टम से आएगा ज्यादा निवेश: विशेषज्ञ

IANS | July 10, 2026 9:08 PM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। प्राइस वाटरहाउस चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एलएलपी के विशेषज्ञों ने शुक्रवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूत विकास यात्रा को लेकर वैश्विक निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मजबूत कॉरपोरेट गवर्नेंस, पारदर्शी वित्तीय रिपोर्टिंग और विश्वसनीय संस्थागत व्यवस्था भारत को टिकाऊ आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार द्वारा कारोबार को आसान बनाने के लिए उठाए जा रहे कदम भी देश में अधिक पूंजी, प्रतिभा और निवेश आकर्षित करने में मदद कर रहे हैं।

यूजरनेम फीचर पर टेलीग्राम ने सरकार के नोटिस का भेजा जवाब, आईटी मंत्रालय कर रहा है समीक्षा

IANS | July 10, 2026 8:50 PM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम ने अपने 'यूजरनेम' फीचर को लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) द्वारा जारी नोटिस का जवाब भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले व्हाट्सऐप भी सरकार को अपना जवाब सौंप चुका है।

सरकार ने 1600 और 140 सीरीज वाले फोन नंबरों को लेकर फैली भ्रामक खबरों पर जारी किया स्पष्टीकरण

IANS | July 10, 2026 5:56 PM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबरों को लेकर सामने आ रही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स पर केंद्र सरकार ने शुक्रवार को स्पष्टीकरण जारी किया है। सरकार ने कहा कि इन रिपोर्ट्स से लोगों में गलतफहमी फैल सकती है और इन नंबरों के इस्तेमाल को लेकर भ्रम पैदा हो सकता है।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पहुंचा, गोल्ड रिजर्व में भी उछाल

IANS | July 10, 2026 5:49 PM

मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (फारेक्स रिजर्व) 3 जुलाई 2026 को समाप्त सप्ताह में 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.193 अरब डॉलर पहुंच गया। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले सप्ताह आई गिरावट के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

न्यूजीलैंड में भी यूपीआई का स्वागत, भारतीय अर्थव्यवस्था के आधुनिकीकरण में निभाएगा अहम भूमिका: ट्रेड मंत्री टॉड मैक्ले

IANS | July 10, 2026 4:29 PM

ऑकलैंड, 10 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) का वैश्विक विस्तार लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश भारत की स्वदेशी क्यूआर-आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली यूपीआई का स्वागत करने के लिए तैयार है। उनका मानना है कि यह प्रणाली न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था के आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

न्यूजीलैंड की सांसद परमजीत परमार ने भारत की तरक्की को सराहा, पीएम मोदी के दौरे को बताया खास

IANS | July 10, 2026 4:16 PM

ऑकलैंड, 10 जुलाई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड की सांसद परमजीत परमार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑकलैंड दौरे को बहुत अहम बताया और कहा कि इस दौरे से दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने पेटेंट जांच को मजबूत करने के लिए ट्रेडिशनल नॉलेज डिजिटल लाइब्रेरी समझौते पर किए हस्ताक्षर

IANS | July 10, 2026 2:43 PM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने ऑस्ट्रेलिया के आईपी ऑस्ट्रेलिया को ट्रेडिशनल नॉलेज डिजिटल लाइब्रेरी (टीकेडीएल) तक पहुंच उपलब्ध कराने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता मेलबर्न में आयोजित भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान हुआ। इसकी जानकारी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने शुक्रवार को दी।

अदाणी ग्रुप समर्थित आरएसआई-इंडिया अगली पीढ़ी के भारतीय वैज्ञानिकों को करेगी तैयार

IANS | July 10, 2026 2:13 PM

बेंगलुरु, 10 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) में अदाणी ग्रुप के सहयोग से आयोजित 'रिसर्च साइंस इनिशिएटिव (आरएसआई)-इंडिया' के दूसरे संस्करण के समापन के साथ ही, भारत ने युवा वैज्ञानिक प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।

अदाणी ग्रुप ने फ्रांस की डायोक्सिकल के साथ की साझेदारी, भारत में कम-कार्बन केमिकल उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

IANS | July 10, 2026 1:35 PM

अहमदाबाद, 10 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) और फ्रांस की क्लीन-टेक कंपनी डायोक्सिकल ने भारत में कम-कार्बन (लो-कार्बन) केमिकल उत्पादन को विकसित करने और बड़े स्तर पर बढ़ाने के लिए दीर्घकालिक साझेदारी की घोषणा की है।