अगस्त में ईवी बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 2.98 लाख यूनिट पार; बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 12.3 प्रतिशत पहुंची: फाडा
नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की मांग लगातार मजबूत होती जा रही है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2026 में देश में ईवी की खुदरा बिक्री 52.9 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 2,98,448 यूनिट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इसके साथ ही कुल वाहन बाजार में ईवी की हिस्सेदारी बढ़कर 12.3 प्रतिशत हो गई, जो अगस्त 2025 में 9.5 प्रतिशत थी।