अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा दूसरी तिमाही में दोगुना हुआ, आय 51 प्रतिशत बढ़ी

IANS | October 22, 2026 4:39 PM

मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। जुलाई-सितंबर अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 145 प्रतिशत बढ़कर 1,364 करोड़ रुपए हो गया है। इस दौरान कंपनी की आय 51 प्रतिशत बढ़त के साथ 10,239 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है।

भारत-स्वीडन साझेदारी में रक्षा, ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन बन सकते हैं नए ग्रोथ इंजन: एसआईबीसी के सीईओ

IANS | October 22, 2026 3:50 PM

बेंगलुरु, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्वीडन-इंडिया बिजनेस काउंसिल (एसआईबीसी) के महासचिव और सीईओ रॉबिन सुखिया ने गुरुवार को कहा कि भारत और स्वीडन के बीच रक्षा विनिर्माण, हरित प्रौद्योगिकी, नवाचार और उन्नत विनिर्माण के क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के आर्थिक और रणनीतिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और आने वाले वर्षों में यह साझेदारी नए स्तर पर पहुंच सकती है।

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी

IANS | October 22, 2026 3:23 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के बीच गुरुवार को नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें दोनों देशों ने रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, व्यापार और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2024 में उनकी पोलैंड यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया था और पिछले दो वर्षों में इस साझेदारी को नई गति मिली है।

पीएम-दक्ष योजना में 1.87 लाख से अधिक एससी, ओबीसी और गरीब लोगों को मिला कौशल प्रशिक्षण

IANS | October 22, 2026 3:23 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री दक्षता और कुशलता संपन्न हितग्राही (पीएम-दक्ष) योजना के तहत वित्त वर्ष 2020-21 से 2023-24 के दौरान अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), विमुक्त जनजातियों और सफाई कर्मचारियों, जिनमें कचरा बीनने वाले भी शामिल हैं, के 1.87 लाख से अधिक उम्मीदवारों को कौशल प्रशिक्षण दिया गया। इनमें से 96,162 उम्मीदवारों को नौकरियों के लिए प्लेसमेंट ऑफर दिए गए। यह जानकारी सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी फैक्टशीट में दी गई।

इस त्योहारी सीजन में फोनपे पर लें किफायती 'फायर क्रैकर इंश्योरेंस'

IANS | October 22, 2026 2:38 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। फोनपे ने गुरुवार को अपने प्लेटफॉर्म पर फायर क्रैकर इंश्योरेंस की वापसी की घोषणा की। लगातार तीसरे साल उपलब्ध इस बीमा के तहत दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं से सुरक्षा के लिए 11 रुपए से शुरू होने वाले किफायती प्रीमियम पर 25,000 रुपए तक का चिकित्सा कवरेज दिया जाता है।

2030 तक भारत-स्वीडन व्यापार और निवेश दोगुना करने का लक्ष्य, एआई और नई तकनीक होंगे साझेदारी के प्रमुख आधार: राजदूत

IANS | October 22, 2026 1:52 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और स्वीडन ने अपनी नई रणनीतिक साझेदारी के तहत वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। भारत के स्वीडन में राजदूत अनुराग भूषण ने गुरुवार को कहा कि उभरती प्रौद्योगिकियां, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और नवाचार दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में केंद्रीय भूमिका निभाएंगे।

त्योहारी सीजन में बढ़ी फ्रेशर्स की मांग, एडटेक सेक्टर में मिल रहे मौके : रिपोर्ट

IANS | October 22, 2026 1:49 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स की मांग में तेज उछाल दर्ज किया गया है और एडटेक सेक्टर में हायरिंग की संभावना 50 प्रतिशत बढ़ गई है। यह जानकारी गुरुवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

आरबीआई एमपीसी मिनट्स: अर्थशास्त्रियों ने दिसंबर में लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की जताई उम्मीद

IANS | October 22, 2026 12:34 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अर्थशास्त्रियों ने गुरुवार को लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी के अपने रुख को बरकरार रखा, क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की अक्टूबर बैठक के मिनट्स से केंद्रीय बैंक का रुख पहले की तुलना में अधिक सख्त (हॉकिश) दिखाई दिया है। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई और रुपए पर बने दबाव को देखते हुए दिसंबर में भी रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।

भारत-ब्रिटेन व्यापार: द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए टीपीसीआई और यूकेआईबीसी ने किया समझौता

IANS | October 22, 2026 12:09 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) के लागू होने के बाद द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (टीपीसीआई) और यूके-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूकेआईबीसी) ने दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और कारोबारी सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते कीमती धातुओं पर बढ़ा दबाव, सोना 1.28 प्रतिशत फिसला; चांदी में 5,600 रुपए की गिरावट

IANS | October 22, 2026 11:06 AM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को एक बार फिर वैश्विक और घरेलू दोनों बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर रुझान, रुपए की मजबूती और ब्याज दरों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।