सितंबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री, 74 प्रतिशत बढ़कर 3.33 लाख यूनिट हुई: फाडा
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार ने सितंबर 2026 में नया रिकॉर्ड बनाया। फाडा यानी फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (एफएडीए) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में देश में 3,33,634 इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 74 प्रतिशत अधिक है।