निफ्टी और बैंक निफ्टी के टेक्निकल चार्ट से मिल रहे तेजी के संकेत : रिपोर्ट
मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के मुख्य सूचकांक निफ्टी और बैंक निफ्टी इस हफ्ते सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए हैं और अपने अहम सपोर्ट स्तरों से ऊपर बने हुए हैं। रविवार को जारी हुई एक ब्रोकिंग रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।