भारतीय डाक ने आईआईटी दिल्ली में पहले जेन-जी थीम वाले रिवैम्प्ड डाकघर का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। संचार मंत्रालय की ओर से बुधवार को दी गई जानकारी के अनुसार, भारतीय डाक ने आईआईटी दिल्ली में पहले जेन-जी थीम वाले रिवैम्प्ड पोस्ट-ऑफिस का उद्घाटन किया है। यह भारतीय डाक की आधुनिकीकरण की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह पहल केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पोस्ट ऑफिस को वाइब्रेंट और यूथ-सेंट्रिक स्थानों में बदलने के दृष्टिकोण को दर्शाती है।