डॉलर के मजबूत होने से कीमती धातुओं में बड़ा उतार-चढ़ाव, सोना हुआ सस्ता तो चांदी के बढ़े भाव

IANS | February 24, 2026 12:27 PM

मुंबई, 24 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी डॉलर में मजबूती और पिछले सत्र में भारी बढ़त के बाद मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार में कीमती धातुओं यानी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बाद में चांदी में उछाल देखने को मिली।

जनवरी में कमर्शियल व्हीकल बिक्री में जोरदार उछाल, वित्त वर्ष 2026 में 7-9 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान

IANS | February 24, 2026 11:59 AM

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय कमर्शियल व्हीकल (सीवी) उद्योग में जनवरी में थोक बिक्री (होलसेल) में 27 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई और कुल 99,544 यूनिट्स की बिक्री हुई। यह दिसंबर 2025 में दर्ज 97,682 यूनिट्स के मुकाबले 1.9 प्रतिशत की क्रमिक बढ़ोतरी भी दर्शाती है।

अदाणी पावर तमिलनाडु के उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाली 558 मेगावाट बिजली सप्लाई करेगी

IANS | February 24, 2026 11:02 AM

अहमदाबाद, 24 फरवरी (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी निजी बिजली उत्पादक कंपनी अदाणी पावर ने मंगलवार को बताया कि उसकी सहायक कंपनी मोक्सी पावर जनरेशन लिमिटेड (एमपीजीएल) को तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन (टीएनपीडीसीएल) से 558 मेगावाट (नेट) बिजली की आपूर्ति के लिए पांच साल की अवधि का लेटर ऑफ अवॉर्ड (एलओए) मिला है।

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 8 प्रतिशत से ज्यादा रहने की उम्मीद: एसबीआई रिपोर्ट

IANS | February 24, 2026 10:25 AM

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट में मंगलवार को कहा गया कि वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 8 से 8.1 प्रतिशत के बीच रह सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक चुनौतियों के बावजूद घरेलू अर्थव्यवस्था ने मजबूत वृद्धि की रफ्तार बनाए रखी है।

पीएम मोदी की एआई-आधारित शिक्षा सुधार और सांस्कृतिक दृष्टि की केंद्रीय मंत्रियों ने की सराहना

IANS | February 23, 2026 8:47 PM

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। शिक्षा प्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को शामिल करने की केंद्र सरकार की पहल की सोमवार को केंद्रीय मंत्रियों ने सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार भारतीय दर्शन और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से प्रेरित व्यापक सुधारों की दिशा में काम कर रही है।

भारती एयरटेल का एनबीएफसी शाखा के जरिए फाइनेंस सेक्टर में बड़ा दांव; करेगी 20,000 करोड़ रुपए का निवेश

IANS | February 23, 2026 7:59 PM

मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। भारती एयरटेल ने सोमवार को घोषणा की कि वह अपनी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) शाखा एयरटेल मनी लिमिटेड के जरिए डिजिटल लेंडिंग कारोबार का विस्तार करने के लिए अगले कुछ वर्षों में 20,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।

वित्त वर्ष 2026 की पहली तीन तिमाहियों में इंडिया पोस्ट की आय 8.8 प्रतिशत बढ़ी; 10,211 करोड़ पहुंचा डाक विभाग का राजस्व

IANS | February 23, 2026 7:00 PM

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय डाक विभाग (इंडिया पोस्ट) ने सोमवार को अपनी आय बढ़ाने, कामकाज को अधिक कुशल बनाने और जमीनी स्तर पर नेटवर्क मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप पेश किया। विभाग ने बताया कि वित्त वर्ष 2025–26 की पहली तीन तिमाहियों में उसकी कुल आय में 8.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में अधिक है।

अमेजन ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला; एक साथ 7,000 कर्मचारी काम करेंगे

IANS | February 23, 2026 4:19 PM

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। दिग्गज अमेरिकी कंपनी अमेजन ने सोमवार को बेंगलुरु में एशिया का अपना दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोलने की घोषणा की।

इंडिया एआई समिटः स्टार्टअप्स के साथ मिलकर सेना ने पेश किए जबरदस्त एआई सिस्टम

IANS | February 23, 2026 3:45 PM

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय सेना ने इंडिया एआई समिट में स्वदेशी स्टार्टअप्स के साथ मिलकर विकसित की जा रही अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित प्रणालियों का प्रदर्शन किया। दरअसल युद्ध अब सिर्फ बंदूक और टैंक तक सीमित नहीं है, अब हार जीत हाई-टेक टेक्नोलॉजी पर भी करती है।

संशोधित भारतनेट से आंध्र प्रदेश के गांवों में मजबूत होगा टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर: ज्योतिरादित्य सिंधिया

IANS | February 23, 2026 2:57 PM

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। संशोधित भारतनेट एक 16.9 अरब डॉलर (करीब 1.39 लाख करोड़ रुपए) की सार्वजनिक वित्तपोषित योजना है, जिसका उद्देश्य आंध्र प्रदेश सहित देश के हर गांव तक ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) और ब्रॉडबैंड पहुंचाना है। यह बात सोमवार को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही।