जीईएम ने बदली सरकारी खरीद की तस्वीर, 10 साल में 400 करोड़ से 5 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा कारोबार: सीईओ मिहिर कुमार

IANS | June 9, 2026 4:11 PM

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने पिछले एक दशक में सरकारी खरीद व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाते हुए छोटे व्यापारियों, महिला उद्यमियों और स्टार्टअप्स को अभूतपूर्व अवसर प्रदान किए हैं। जीईएम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मिहिर कुमार ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह डिजिटल है, जहां विक्रेता पंजीकरण से लेकर ऑर्डर की डिलीवरी और भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है।

एआई खतरा नहीं, बल्कि विकास का एक बड़ा अवसर : एन चंद्रशेखरन

IANS | June 9, 2026 2:56 PM

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को कहा कि टेक्नोलॉजी सर्विसेज इंडस्ट्री के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) खतरा नहीं, बल्कि एक बड़ा अवसर है। साथ ही कहा कि कंपनी की एआई से आय पिछली चार तिमाही से लगातार बढ़ रही है।

ऑस्ट्रेलिया: टिम कुक ने पीएम अल्बनीज को किया फोन, बताया 'आपकी पॉलिसी से प्रभावित हैं एप्पल के नए सुरक्षा फीचर्स'

IANS | June 9, 2026 2:13 PM

कैनबरा, 9 (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया दुनिया का ऐसा पहला देश है जिसने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ऑनलाइन सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू कराया। एप्पल ने भी बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रख कुछ नए फीचर्स जोड़े हैं। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने इन नए फीचर्स की प्रेरणा ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा मॉडल को बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को फोन कर इस बारे में बताया।

आईआईटी मद्रास 'भारत इनोवेट्स 2026' में दिखाएगा डीप-टेक इनोवेशन और स्टार्टअप्स की ताकत

IANS | June 9, 2026 1:44 PM

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास) ने मंगलवार को कहा कि वह फ्रांस में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी शोकेस 'भारत इनोवेट्स 2026' में डीप-टेक नवाचारों, रणनीतिक शोध परियोजनाओं और अपने इनक्यूबेटेड स्टार्टअप्स का प्रदर्शन करेगा।

पश्चिम एशिया संकट के बीच फिच ने वित्त वर्ष 2027 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर को 6.4 प्रतिशत पर बरकरार रखा

IANS | June 9, 2026 12:55 PM

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.4 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। एजेंसी का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी संकट और वैश्विक तेल बाजार की स्थिति आने वाली तिमाहियों में भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार को प्रभावित कर सकती है।

वित्त वर्ष 2027 में भारत में सभी उद्योगों में सैलरी 8.6-10.2 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान: रिपोर्ट

IANS | June 9, 2026 11:48 AM

बेंगलुरु, 9 जून (आईएएनएस)। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत में वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान विभिन्न उद्योगों में औसतन 8.6 प्रतिशत से 10.2 प्रतिशत तक वेतन वृद्धि (सैलरी इंक्रीमेंट) देखने को मिल सकती है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से कुशल और परिणाम-केंद्रित कर्मचारियों की लगातार बढ़ती मांग के कारण होने की उम्मीद है।

मोदी सरकार के 12 साल: केंद्रीय मंत्रियों ने गिनाईं उपलब्धियां, की 'विकसित भारत' के विजन की सराहना

IANS | June 9, 2026 11:24 AM

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। पीएम मोदी ने आजाद भारत में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने के पंडित जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़कर देश के सबसे लंबे कार्यकाल तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं। 9 जून 2024 को ही उन्होंने एनडीए के तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और आज उनके सत्ता में रहने के 12 साल भी पूरे हो रहे हैं। पीएम मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और आज 9 जून 2026 तक उनके कार्यकाल के 4,398 दिन पूरे हो रहे हैं।

कोयला कारोबार में बड़ा बदलाव: भारत में कोल एक्सचेंज स्थापित करने का रास्ता हुआ साफ, बनेगा पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बाजार

IANS | June 9, 2026 10:34 AM

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। सरकार ने देश में कोल एक्सचेंज स्थापित करने का रास्ता साफ कर दिया है। यह कदम भारत की कोयला आपूर्ति व्यवस्था को आधुनिक बनाने और पारदर्शी तथा बाजार-आधारित ट्रेडिंग सिस्टम विकसित करने की दिशा में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है।

दिल्ली में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और एलपीजी की आपूर्ति सामान्य: बीपीसीएल

IANS | June 8, 2026 2:32 PM

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। सरकारी तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। कंपनी अपनी मजबूत सप्लाई चेन और रिटेल नेटवर्क के जरिए राजधानी में निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है।

आर्टेमिस-III की तैयारी में जुटा नासा, इस दिन कराएगा मिशन के एस्ट्रोनॉट्स से मुलाकात

IANS | June 8, 2026 1:38 PM

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। चंद्रमा पर मानव मिशनों को लेकर तेजी से काम कर रहे अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने आर्टेमिस-III मिशन की तैयारियां और तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नासा 9 जून को इंस्टाग्राम लाइव कार्यक्रम के माध्यम से आर्टेमिस-III मिशन से जुड़े एस्ट्रोऩॉट्स से दुनिया को रूबरू कराएगा। यह कार्यक्रम भारतीय समयानुसार रात में प्रसारित होगा, जिसमें मिशन की तैयारियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।