थिंकटेक इंडिया के सीईओ की गिरफ्तारी के बाद 700 से अधिक कर्मचारी बेरोजगार, वेतन और जमा राशि फंसी

IANS | June 4, 2026 12:24 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। पुणे स्थित आईटी कंपनी थिंकटेक इंडिया के 700 से अधिक कर्मचारी कथित तौर पर कंपनी के अचानक संचालन बंद कर देने के बाद बेरोजगार हो गए हैं। कई रिपोर्टों के अनुसार, कर्मचारियों को कार्यालयों से बाहर कर दिया गया और वे अब अपने बकाया वेतन तथा जमा की गई राशि वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

स्पेस से वापसी के बाद क्यों जरूरी है रिहैबिलिटेशन? एस्ट्रोनॉट्स के लिए चुनौती से कम नहीं

IANS | June 4, 2026 8:55 AM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। स्पेस की यात्रा जितनी रोमांचक होती है, पृथ्वी पर लौटने के बाद शरीर को सामान्य स्थिति में लाना उतना ही चुनौतीपूर्ण होता है। लंबे समय तक कम गुरुत्वाकर्षण वाले वातावरण यानी माइक्रोग्रैविटी में रहने के कारण एस्ट्रोनॉट्स के शरीर में कई बदलाव आ जाते हैं। यही वजह है कि स्पेस मिशन से लौटने के बाद एस्ट्रोनॉट्स के लिए रिहैबिलेशन (पुनर्वास) बेहद जरूरी माना जाता है।

एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत: हरदीप पुरी

IANS | June 3, 2026 8:40 PM

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। भारत में एक वर्ष में बिकने वाले कुल वाहनों में से अगर एथेनॉल संचालित वाहनों की हिस्सेदारी अगर एक प्रतिशत हो जाए तो देश एक एथेनॉल सप्लाई ईयर में करीब 195 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा की बचत कर सकता है। यह बयान केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को दिया।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील 99 प्रतिशत पूरी, शेष एक प्रतिशत पर चल रहा है काम: सर्जियो गोर

IANS | June 3, 2026 5:24 PM

मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील 99 प्रतिशत पूरी हो चुकी है और बाकी बचे कुछ मुद्दों को सुलझाया जा रहा है। यह बयान बुधवार को भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की ओर से दिया गया।

कैबिनेट ने दिल्ली-एनसीआर में पुराने ट्रक और बसों को बदलने के लिए 9,585 करोड़ रुपए की ग्रीन योजना को दी मंजूरी

IANS | June 3, 2026 5:03 PM

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए दो साल की एक महत्वपूर्ण योजना को मंजूरी दे दी। इसमें दिल्ली-एनसीआर में पुराने ट्रक और बसों को बदलने के लिए 9,585 करोड़ रुपए की ग्रीन योजना को स्वीकृति प्रदान की गई।

भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है: पीयूष गोयल

IANS | June 3, 2026 4:18 PM

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत की ब्लू इकोनॉमी (समुद्री अर्थव्यवस्था) तेजी से विकास का एक शक्तिशाली इंजन बनकर उभर रही है। इसकी प्रमुख वजह समुद्री खाद्य उत्पादों (सीफूड) के निर्यात में लगातार बढ़ोतरी और वैश्विक बाजार में भारतीय समुद्री उत्पादों की बढ़ती मांग है।

कैबिनेट ने एटीएफ कीमतों को स्थिर रखने के लिए घरेलू एयरलाइनों को 10,000 करोड़ रुपए की मदद को दी मंजूरी

IANS | June 3, 2026 4:04 PM

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। कैबिनेट ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बढ़ती और अस्थिर ईंधन कीमतों के असर को कम करने के लिए तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को 10,000 करोड़ रुपए की एकमुश्त बजटीय सहायता देने को मंजूरी दी है।

भारत के ब्रॉडबैंड इंफ्रास्ट्रक्चर का महत्वपूर्ण पूरक बन सकता है पब्लिक वाई-फाई: उद्योग संगठन

IANS | June 3, 2026 3:33 PM

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। नीति थिंक-टैंक ब्रॉडबैंड इंडिया फोरम (बीआईएफ) ने बुधवार को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) के उस दृष्टिकोण का स्वागत किया, जिसमें पब्लिक वाई-फाई को सस्ती और सर्वसुलभ ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पूरक इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में औपचारिक मान्यता दी गई है।

आरबीआई की एमपीसी बैठक के बीच एसबीआई चेयरमैन का बड़ा बयान, कहा- 'फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव न होना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर'

IANS | June 3, 2026 3:13 PM

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बीच भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन सीएस शेट्टी (चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी) ने बुधवार को कहा कि फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव न होना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर रहेगा। उनका मानना है कि महंगाई की स्थिति पर नजर रखना जरूरी है, लेकिन इस समय दरों में स्थिरता से आर्थिक गतिविधियों को संतुलित गति मिलेगी और विकास को मजबूती मिलेगी।

नए कारोबार में वृद्धि के चलते मई में भारत के सेवा क्षेत्र में मजबूत बढ़त, पीएमआई बढ़कर 59.8 पर पहुंचा

IANS | June 3, 2026 12:23 PM

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, माल ढुलाई (फ्रेट), डिजिटल सेवाओं, ई-कॉमर्स, मनोरंजन और आईटी सेवाओं की बढ़ती मांग के कारण नए कारोबार (न्यू बिजनेस) में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई, जिसके चलते भारत के सेवा क्षेत्र (सर्विस सेक्टर) का परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) मई में बढ़कर 59.8 पर पहुंच गया, जो अप्रैल में 58.8 था।