मारुति सुजुकी इंडिया ने मई में बनाया नया रिकॉर्ड, बिक्री 2.43 लाख वाहनों के करीब पहुंची

IANS | June 1, 2026 2:53 PM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को बताया कि उसने मई में 2,42,688 वाहनों के साथ अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज की है, जिसने अप्रैल में बनाए अपने पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।

मई में हुंडई और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बिक्री में दर्ज की मजबूत बढ़त, घरेलू मांग बनी रही मजबूत

IANS | June 1, 2026 1:20 PM

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों ने मई में भी बिक्री के मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन जारी रखा। सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने घरेलू बाजार में मजबूत मांग के दम पर बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की।

भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई मई में बढ़कर 55 पर पहुंचा, नए ऑर्डरों और उत्पादन में मजबूत वृद्धि

IANS | June 1, 2026 12:53 PM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। एचएसबीसी फ्लैश इंडिया पीएमआई के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत का विनिर्माण यानी मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) मई में बढ़कर 55.0 पर पहुंच गया, जो कि अप्रैल के 54.7 और शुरुआती अनुमान 54.3 से अधिक है। इसका मुख्य कारण खरीद गतिविधियों, नए ऑर्डरों और उत्पादन में अप्रैल की तुलना में तेज वृद्धि रहा, जिसके चलते कंपनियों ने स्टॉक जमा करना भी बढ़ा दिया।

मई में जीएसटी कलेक्शन करीब 2 लाख करोड़ का पहुंचा, पश्चिम एशिया तनाव के बावजूद राजस्व में 3.2 प्रतिशत की वृद्धि

IANS | June 1, 2026 12:40 PM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद मई में सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह सालाना आधार पर 3.2 प्रतिशत बढ़कर करीब 2 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया।

यूपीआई, एटीएम से लेकर टैक्स तक, 1 जून से लागू हो रहे कई वित्तीय बदलाव; जेब पर पड़ सकता है सीधा असर

IANS | June 1, 2026 10:54 AM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। नया महीना शुरू होने के साथ ही 1 जून से आम लोगों की रोजमर्रा की वित्तीय गतिविधियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इनमें यूपीआई भुगतान प्रणाली की सुरक्षा बढ़ाने, एटीएम निकासी नियमों में बदलाव, पैन कार्ड से जुड़े प्रावधानों में संशोधन और अग्रिम कर (एडवांस टैक्स) भुगतान की समयसीमा जैसी अहम बातें शामिल हैं। इन बदलावों का उद्देश्य डिजिटल लेनदेन को अधिक सुरक्षित बनाना और वित्तीय प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाना है।

14 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर गैलेक्सी को चमकदार तारे ने किया ओवरशैडो, हबल टेलीस्कोप ने कैद किया अनोखा नजारा

IANS | June 1, 2026 10:43 AM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। स्पेस की दुनिया अनगिनत रहस्यों से भरी पड़ी है, जिसे जानने के लिए आम लोग उत्साहित रहते हैं। ऐसा ही एक सवाल है कि क्या होता है जब 14 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक गैलेक्सी और पृथ्वी के बीच कोई चमकदार तारा आ जाता है? यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ईएसए) के हबल टेलीस्कोप ने इसका जवाब अपनी एक शानदार तस्वीर में कैद कर लिया है।

मई 2026 में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.20 अरब ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल भुगतान में नई ऊंचाई

IANS | June 1, 2026 10:12 AM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। भारत में डिजिटल भुगतान का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा साझा किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, मई 2026 में यूपीआई के जरिए कुल 23.20 अरब ट्रांजैक्शन दर्ज किए गए, जो कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 24 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

निर्यात में गिरावट से चीन के विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार धीमी, मई में गतिविधियां और कमजोर पड़ीं

IANS | May 31, 2026 4:52 PM

बीजिंग, 31 मई (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) द्वारा रविवार को जारी सर्वेक्षण के अनुसार, चीन के विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र की गतिविधियां मई में और धीमी पड़ गईं। नए निर्यात ऑर्डरों में गिरावट और बढ़ती उत्पादन लागत के कारण उद्योग पर दबाव बढ़ा है।

भारत औद्योगीकरण के लिए कोयले की जगह सौर ऊर्जा का उपयोग करने वाला बन सकता है पहला देश : रिपोर्ट

IANS | May 31, 2026 4:15 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। भारत औद्योगीकरण के लिए कोयले की जगह सौर ऊर्जा का उपयोग करने वाला पहला देश हो सकता है। देश की सौर ऊर्जा क्षमता करीब 40 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ रही है और मार्च 2026 तक 150 गीगावाट के अधिक हो गई है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।

अमेरिका में कानूनी मामले अब पीछे छूट चुके हैं, अब विकास के अगले चरण को गति देने पर है फोकस : गौतम अदाणी

IANS | May 31, 2026 3:53 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा है कि अमेरिका में अदाणी समूह से जुड़े कानूनी मामलों का अध्याय अब पीछे छूट चुका है और समूह अब अपनी अगली विकास यात्रा पर पूरी मजबूती के साथ ध्यान केंद्रित कर रहा है।