इंडिगो को चौथी तिमाही में 2,537 करोड़ रुपए का घाटा, पिछले साल हुआ था 3,067 करोड़ रुपए का मुनाफा

IANS | May 29, 2026 6:32 PM

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही (चौथी तिमाही) के लिए 2,537 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड नेट लॉस (शुद्ध घाटा) दर्ज किया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 3,067.5 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था।

टेलीस्कोप और कैमरे से कैसे लें चांद की परफेक्ट तस्वीरें? नासा की मून फोटोग्राफी गाइड से लें टिप्स

IANS | May 29, 2026 6:18 PM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। 31 मई को साल का दूसरा फुल मून यानी ब्लू मून दिखाई देगा। यह खूबसूरत चांदनी रात फोटोग्राफर्स के लिए सुनहरा मौका है। चांद को देखकर सिर्फ आनंद ही न लें, बल्कि उसे हमेशा के लिए अपने कैमरे में भी कैद कर लें। चाहे आप शुरुआती फोटोग्राफर हों या अनुभवी, अगर आप भी चांद की यादगार और परफेक्ट तस्वीरें खींचना चाहते हैं तो अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की मून फोटोग्राफी गाइड आपके काम आ सकती है।

इस साल डीजल में आइसोब्यूटेनॉल मिश्रण अनिवार्य होने की संभावना: शीर्ष अधिकारी

IANS | May 29, 2026 6:04 PM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने और सड़क एवं राजमार्ग क्षेत्र को कार्बन मुक्त बनाने के लिए सरकार इस साल ही डीजल में आइसोब्यूटेनॉल ब्लेंडिंग यानी मिश्रण को अनिवार्य बना सकती है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग सचिव वी. उमाशंकर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, नीति आयोग के फ्रंटियर टेक हब ने जारी किया 10 साल का रोडमैप

IANS | May 29, 2026 5:21 PM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। नीति आयोग के फ्रंटियर टेक हब ने भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग को मजबूत बनाने के लिए एक बड़ा रोडमैप जारी किया है। "फ्यूचर ऑफ इंडिया'स सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री" नामक यह 10 वर्षीय रोडमैप भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में मजबूत स्थिति दिलाने की दिशा में तैयार किया गया है।

अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन ने कच्छ में 11 आईटीआई में बदलाव लाने के लिए गुजरात सरकार के साथ साझेदारी की

IANS | May 29, 2026 5:01 PM

भुज, 29 मई (आईएएनएस)। उद्योग से जुड़े कौशल विकास और रोजगार केंद्रित प्रशिक्षण के माध्यम से कच्छ के 11 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में बदलाव लाने के उद्देश्य से, अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन (एएसई) ने शुक्रवार को गुजरात सरकार के साथ दो समझौता ज्ञापनों को औपचारिक रूप दिया।

टेस्ला ने भारत में मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव को पेश किया

IANS | May 29, 2026 3:25 PM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी कार कंपनी टेस्ला ने शुक्रवार को भारत में नया मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) मॉडल को पेश किया। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 50.89 लाख रुपए रखी गई है और इसकी डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू हो जाएगी।

भारत के भविष्य की आर्थिक प्रगति के लिए सेमीकंडक्टर उत्पादन बेहद महत्वपूर्ण: प्रो. जुजेर वासी

IANS | May 29, 2026 3:22 PM

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। सेमीकंडक्टर निर्माण और उससे जुड़ी तकनीकों के रणनीतिक महत्व पर जोर देते हुए देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्मश्री' से सम्मानित प्रोफेसर जुजेर वासी ने शुक्रवार को कहा कि सेमीकंडक्टर केवल चिप निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा प्रणाली, अंतरिक्ष तकनीक और भारत की आत्मनिर्भरता से जुड़े कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में इनकी अहम भूमिका है।

मध्य पूर्व युद्ध के कारण अप्रैल में वैश्विक हवाई यात्री मांग में आई 3.4 प्रतिशत की गिरावट

IANS | May 29, 2026 3:02 PM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में जारी युद्ध का असर अब वैश्विक एविएशन सेक्टर पर भी साफ दिखाई देने लगा है। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2026 में वैश्विक हवाई यात्री मांग सालाना आधार पर 3.4 प्रतिशत घट गई।

रियलमी पी सीरीज ने मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में बैटरी परफॉर्मेंस को दी नई पहचान

IANS | May 29, 2026 1:55 PM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। भारत के तेजी से बदलते स्मार्टफोन बाजार में अब ग्राहक केवल ज्यादा फीचर्स देखकर प्रभावित नहीं होते। आज सबसे ज्यादा मायने रखती है वास्तविक और भरोसेमंद परफॉर्मेंस, खासकर बैटरी लाइफ, जो युवा और ऑनलाइन-केंद्रित यूजर्स के लिए सबसे अहम फैक्टर बन चुकी है।

ओडिशा सरकार ने इंटेल और 3डीजीएस के साथ सेमीकंडक्टर सबस्ट्रेट मैन्युफैक्चरिंग के लिए समझौता किया: अश्विनी वैष्णव

IANS | May 29, 2026 1:18 PM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। ओडिशा सरकार ने भारत में सबस्ट्रेट निर्माण तकनीक लाने के लिए इंटेल और 3डी ग्लास सॉल्यूशंस (3डीजीएस) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से दी गई।