इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: पहले दिन 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष, 60 मंत्री और 500 ग्लोबल एआई लीडर्स ने लिया हिस्सा

IANS | February 16, 2026 8:21 PM

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' की शुरुआत सोमवार से नई दिल्ली में हो गई। इस वैश्विक सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, सरकार प्रमुख, मंत्री, तकनीकी क्षेत्र के दिग्गज, शोधकर्ता, बहुपक्षीय संस्थानों के प्रतिनिधि और उद्योग जगत के विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं।

केवल एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाना काफी नहीं है, बल्कि उसका इस्तेमाल लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए होना चाहिए: देबजानी घोष

IANS | February 16, 2026 8:01 PM

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। सोमवार से 'एआई इम्पैक्ट समिट 2026' राष्ट्रीय राजधानी में शुरू हो चुका है। इस दौरान देश-दुनिया से सरकार और विभिन्न सेक्टर्स के दिग्गज एकजुट हो रहे हैं।

2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य में एआई निभाएगा अहम भूमिका, भारत बनेगा दुनिया का 'एआई प्रोवाइडर': एक्सपर्ट्स

IANS | February 16, 2026 5:58 PM

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। सोमवार से राष्ट्रीय राजधानी में शुरू हुए एआई इम्पैक्ट समिट 2026 को लेकर देश और दुनिया में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि इस सम्मेलन की तैयारी करीब एक साल से चल रही थी। पिछले साल फरवरी में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में आयोजित एआई एक्शन समिट में शामिल हुए थे, तभी उन्होंने घोषणा की थी कि इस साल का समिट भारत में आयोजित होगा।

तेजी से बेहतर हो रहे एआई मॉडल, अगले 3 साल में एआई सेक्टर में अभूतपूर्व वृद्धि की संभावना: माइक्रोसॉफ्ट इंडिया प्रमुख

IANS | February 16, 2026 5:31 PM

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष पुनीत चंदोक ने सोमवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल बहुत तेजी से बेहतर हो रहे हैं और अगले तीन वर्षों में इस क्षेत्र में बहुत बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

सीसीपीए ने खराब गुणवत्ता वाले खिलौने बेचने के लिए स्नैपडील पर लगाया 5 लाख रुपए का जुर्माना

IANS | February 16, 2026 5:15 PM

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने सोमवार को ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील पर अपने प्लेटफॉर्म पर गैर-बीआईएस मानकों (खराब गुणवत्ता) वाले खिलौनों की बिक्री के लिए 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया।

इंडिया समिट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का 'महाकुंभ': जितिन प्रसाद

IANS | February 16, 2026 4:16 PM

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने पांच दिवसीय 'एआई इम्पैक्ट समिट 2026' को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का 'महाकुंभ' बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का बड़ा स्तर और भारी भागीदारी भारत की डिजिटल यात्रा के लिए एक ऐतिहासिक पल है।

एआई भारत के लिए बड़ा मौका, रोजगार के अवसर बढ़ाने में मदद करेगा : इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स

IANS | February 16, 2026 4:07 PM

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। एआई भारत के लिए बड़ा मौका है। अगर भारत को इसमें यूजर की जगह क्रिएटर की भूमिका निभानी है, तो एआई के माध्यम से ऐसे समाधानों को विकसित करना होगा, जिनकी दुनिया में आवश्यकता है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। यह जानकारी सोमवार को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एक्सपर्ट्स की ओर से दी गई।

17 फरवरी को 'रिंग ऑफ फायर': टोटल से हाइब्रिड तक, जानें कितने प्रकार के होते हैं सूर्य ग्रहण

IANS | February 16, 2026 3:36 PM

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को है। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण (एन्युलर सोलर एक्लिप्स) है, जिसे 'रिंग ऑफ फायर' के नाम से जाना जाता है।

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: एनपीसीआई ने बढ़ाई 'यूपीआई वन वर्ल्ड' वॉलेट की सुविधा, विदेशी प्रतिनिधि बिना भारतीय नंबर के कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट

IANS | February 16, 2026 2:36 PM

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने सोमवार को घोषणा की कि उसने 'यूपीआई वन वर्ल्ड' वॉलेट सेवा को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित हो रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल होने वाले विदेशी मेहमानों के लिए बढ़ा दिया है।

सरकार की डीएलआई योजना से जुड़ी सी2आई सेमीकंडक्टर्स ने जुटाई 15 मिलियन डॉलर की नई फंडिंग

IANS | February 16, 2026 1:47 PM

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। सरकार की डीएलआई (डिजाइन लिंक्ड इंसेंटिव) योजना के तहत समर्थित बेंगलुरु स्थित चिप-डिजाइन स्टार्टअप सी2आई सेमीकंडक्टर्स ने पीक एक्सवी पार्टनर्स के नेतृत्व में सीरीज ए फंडिंग राउंड में 15 मिलियन डॉलर की नई फंडिंग जुटाई है। इसके साथ ही निजी निवेशकों से अब तक कंपनी को कुल मिलाकर लगभग 170 करोड़ रुपए का निवेश मिल चुका है। इसकी घोषणा सोमवार को की गई।