भारत और अमेरिका विभिन्न क्षेत्रों में स्वाभाविक साझेदार के रूप में काम कर रहे हैं: पीयूष गोयल

IANS | May 21, 2026 5:44 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत और अमेरिका स्वाभाविक साझेदार के रूप में काम कर रहे हैं और दोनों देशों के बीच तकनीक, रक्षा, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, क्वांटम कंप्यूटिंग और मेडिकल डिवाइसेज़ जैसे क्षेत्रों में मजबूत सहयोग बन रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों की सबसे बड़ी ताकत आपसी विश्वास और साझा आर्थिक हित हैं।

सीआईआई और साइप्रस चैंबर ऑफ कॉमर्स के बीच रणनीतिक समझौता, व्यापार और निवेश सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

IANS | May 21, 2026 5:28 PM

मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। देश के प्रमुख उद्योग संगठन सीआईआई ने गुरुवार को साइप्रस चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (सीसीसीआई) के साथ एक रणनीतिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में हुआ।

इंडिया-नॉर्डिक समिट 2026 से वैश्विक टेक्नोलॉजी गवर्नेंस के नियमों को नए तरीके से परिभाषित करने में मिलेगी मदद

IANS | May 21, 2026 1:59 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। ओस्लो में आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट 2026 ने वैश्विक टेक्नोलॉजी गवर्नेंस को नए तरीके से परिभाषित करने की दिशा में बड़ा संकेत दिया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अब केवल नियमों को मानने वाला देश नहीं, बल्कि डिजिटल और एआई नियमों का सह-निर्माता बनकर उभरा है।

पृथ्वी से 150 मिलियन किलोमीटर दूर फिर भी तपाता है सूर्य, जानें क्या है '1 एस्ट्रोनॉमिकल यूनिट'

IANS | May 21, 2026 1:28 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। देश के कई हिस्सों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। क्या आप जानते हैं कि सूर्य पृथ्वी से पूरे 15 करोड़ किलोमीटर दूर है। इसके बावजूद सूर्य पृथ्वी को ऊर्जा देने के साथ ही रोशन और गर्म भी रखता है। खगोल विज्ञान में इस दूरी को एक खास नाम दिया गया है- 1 एस्ट्रोनॉमिकल यूनिट (1 एयू)।

नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर में अंतरिक्ष यात्रियों ने उगाई मिर्च, फोटो की शेयर

IANS | May 21, 2026 1:24 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर ने दो खास तस्वीरें पोस्ट की हैं। साथ में बताया “बागवानी सिर्फ धरती पर ही नहीं होती।” ये तस्वीरें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर चल रहे पौधों के प्रयोग को दिखाती हैं। नासा अंतरिक्ष में बागवानी के जरिए भविष्य के लंबे मिशनों, खासकर चांद और मंगल यात्रा की तैयारी कर रहा है।

जेएएल रिजॉल्यूशन प्लान: अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपए में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

IANS | May 21, 2026 12:32 PM

अहमदाबाद, 21 मई (आईएएनएस)। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने गुरुवार को कहा कि उसने जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) के लिए एनसीएलटी द्वारा मंजूरी की गई समाधान योजना (रिजॉल्यूशन प्लान) के तहत 1,500 करोड़ रुपए में जेपी फर्टिलाइजर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (जेएफआईएल) के अधिग्रहण के लिए जेएएल के साथ अनुबंध किया है।

अमेरिका में अदाणी ग्रुप के मामले के सुलझने से भारत को न्यूक्लियर एनर्जी में आगे बढ़ने में मिलेगी मदद : यूएस बिजनेस लीडर

IANS | May 21, 2026 10:54 AM

वाशिंगटन, 21 मई (आईएएनएस)। अमेरिका में अदाणी ग्रुप का मामला सुलझने से न्यूक्लियर एनर्जी क्षेत्र में भारत को तेजी से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। यह बयान दिग्गज अमेरिकी इंडस्ट्री लीडर डॉ क्रिस सिंह ने दिया। साथ ही कहा, समूह देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास में बड़ा योगदान देने के लिए तैयार है।

भीषण गर्मी के बीच भारत में बिजली की मांग लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची

IANS | May 20, 2026 8:48 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति के बीच बुधवार को भारत में बिजली की मांग लगातार तीसरे दिन नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। बढ़ती गर्मी के कारण घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में एयर कंडीशनर, कूलर और अन्य बिजली उपकरणों के इस्तेमाल में तेज बढ़ोतरी हुई है।

भारत टेक्स ऐप 2026 खरीदारों, सोर्सिंग सलाहकारों, भागीदारों और प्रदर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाएगा : केंद्र

IANS | May 20, 2026 5:09 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव ने बुधवार को भारत टेक्स 2026 इवेंट ऐप लॉच किया। यह एकीकृत डिजिटल प्लेटफार्म भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन में खरीदारों, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों, वक्ताओं, सोर्सिंग सलाहकारों, भागीदारों, प्रदर्शकों और आगंतुकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है।

भारत में एआई नौकरियों की मांग में जबरदस्त उछाल, 2019 के मुकाबले लगभग 6 गुना बढ़ीं जॉब पोस्टिंग: रिपोर्ट

IANS | May 20, 2026 4:28 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी नौकरी की पोस्टिंग 2019 के मुकाबले लगभग छह गुना बढ़ गई है। बुधवार को जारी स्ट्रैटेजी कंसल्टिंग फर्म रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत तेजी से वैश्विक एआई टैलेंट और एआई कार्यान्वयन केंद्र के रूप में उभर रहा है।