भारत 6जी में दुनिया का करेगा नेतृत्व, 2030 तक 5जी यूजर्स की संख्या एक अरब पहुंचने का अनुमान : ज्योतिरादित्य सिंधिया
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि भारत ने 4जी में दुनिया को फॉलो किया, 5जी में दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ा और अब 6जी में दुनिया का नेतृत्व करेगा।