केंद्र ने पीएम-सेतु योजना के तहत पहले स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट प्लान को दी मंजूरी

IANS | May 30, 2026 3:57 PM

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम आईटीआई क्लस्टर के लिए स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही यह पीएम-सेतु यानी प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-एसईटीयू) योजना के तहत स्वीकृति पाने वाला पहला प्रस्ताव बन गया है। सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के बीच घरेलू निवेशकों ने संभाला बाजार, मई में किए रिकॉर्ड 82,668 करोड़ रुपए का निवेश

IANS | May 30, 2026 2:04 PM

मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने मई में भारतीय शेयर बाजार को मजबूत सहारा देते हुए रिकॉर्ड 82,668 करोड़ रुपए का निवेश किया। दूसरी ओर, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने लगातार बिकवाली जारी रखी।

भारत की अर्थव्यवस्था में मजबूती बरकरार, लेकिन वैश्विक चुनौतियों के बीच सतर्क रहने की जरूरत: वित्त मंत्रालय

IANS | May 30, 2026 1:30 PM

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को जारी अपनी 'मंथली इकोनॉमिक रिव्यू' में कहा कि मई में भारत की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) स्थिति सतर्क लेकिन मजबूत बनी हुई है। मजबूत सेवा निर्यात, पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार और स्थिर श्रम बाजार ने अर्थव्यवस्था को सहारा दिया है।

कमजोर मानसून के अनुमान और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते इस हफ्ते शेयर बाजार में आई गिरावट

IANS | May 30, 2026 1:01 PM

मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार बिकवाली और सामान्य से कम मानसून के पूर्वानुमान के कारण खाद्य महंगाई बढ़ने की आशंकाओं के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में इस सप्ताह उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।

प्रत्येक सैनिक को ड्रोन उड़ाने में सक्षम होना चाहिए, कैडेटों को भविष्य के युद्धक्षेत्रों के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा: सेना प्रमुख

IANS | May 30, 2026 12:57 PM

पुणे, 30 मई (आईएएनएस)। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों के प्रत्येक सैनिक के पास ड्रोन संचालित करने की क्षमता होनी चाहिए। कैडेटों और सैन्यकर्मियों को भविष्य के युद्धक्षेत्रों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से उन्हें ड्रोन प्रणालियों, सिमुलेटरों और ड्रोन-रोधी प्रौद्योगिकियों का व्यापक प्रशिक्षण तथा व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया जा रहा है।

पृथ्वी से ज्यादा गड्ढों से भरा है चंद्रमा, जानें क्यों नहीं मिटते क्रेटर्स के निशान

IANS | May 30, 2026 12:55 PM

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। 31 मई को आसमान में पूर्णिमा यानी फुल मून का सुंदर नजारा देखने को मिलेगा। चंद्रमा हमेशा से लोगों के लिए आकर्षण और जिज्ञासा का विषय रहा है। इसकी चमक, आकार में बदलाव और सतह पर दिखाई देने वाले गड्ढे (क्रेटर्स) अक्सर लोगों के मन में कई सवाल पैदा करते हैं। इन्हीं सवालों में से एक सबसे आम सवाल यह है कि चंद्रमा पर इतने अधिक गड्ढे क्यों दिखाई देते हैं, जबकि पृथ्वी पर ऐसे गड्ढे बहुत कम नजर आते हैं?

क्या 18 डिग्री सेल्सियस पर ही सबसे ज्यादा ठंडक देता है एसी? स्टैंडबाय मोड भी 'चुराता' है बिजली

IANS | May 30, 2026 11:11 AM

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। देश भर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। ऐसे में कूलर, पंखे और एयर कंडीशनर (एसी) चलाने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है। लेकिन एसी को लेकर लोगों के मन में कई भ्रम फैले हुए हैं। सबसे आम भ्रम यह है कि एसी तभी अच्छा कूलिंग देता है जब उसे 18 डिग्री सेल्सियस पर सेट किया जाए।

31 मई को दिखेगा 'फुल मून', जानें यह कब बनता है और कितने होते हैं मून फेज

IANS | May 30, 2026 10:48 AM

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। 31 मई को आसमान में पूर्णिमा यानी फुल मून का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। फुल मून वह खगोलीय स्थिति होती है, जब चंद्रमा का पृथ्वी की ओर वाला हिस्सा सूर्य की रोशनी से पूरी तरह प्रकाशित हो जाता है। इस दौरान चांद अपने सबसे चमकदार रूप में दिखाई देता है। हालांकि, हर रात चांद का आकार और स्वरूप बदलता हुआ नजर आता है। यह बदलाव चंद्रमा की विभिन्न कलाओं (मून फेज) के कारण होता है, जो लगभग 29.5 दिनों के चक्र में लगातार बदलती रहती हैं।

भारत-वियतनाम के बीच डिजिटल पेमेंट सहयोग मजबूत करने के लिए आरबीआई और स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम ने किया समझौता

IANS | May 29, 2026 7:49 PM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। भारत और वियतनाम के बीच डिजिटल भुगतान और वित्तीय नवाचार को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम (एसबीवी) ने 5 मई 2026 को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच डिजिटल पेमेंट सिस्टम, फाइनेंशियल इनोवेशन और क्रॉस-बॉर्डर भुगतान सहयोग को बढ़ाना है।

स्पेस में तैयार हो रहे स्टेम सेल्स से बेहतर हो सकता है कैंसर और ब्लड डिसऑर्डर का इलाज

IANS | May 29, 2026 7:47 PM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर वैज्ञानिक एक ऐसे प्रयोग पर काम कर रहे हैं, जो भविष्य में कैंसर और खून से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज को बेहतर बना सकता है। आईएसएस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई जानकारी के मुताबिक, स्पेस में स्टेम सेल्स उगाने पर रिसर्च की जा रही है, ताकि पृथ्वी पर मरीजों के इलाज के लिए बेहतर गुणवत्ता वाली और अधिक मात्रा में स्टेम सेल्स तैयार की जा सकें।