दिल्ली में स्विस विमान के इंजन में खराबी: एएआईबी की प्रारंभिक जांच में टरबाइन और कंप्रेसर को नुकसान का खुलासा

IANS | May 31, 2026 3:33 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने रविवार को स्विस इंटरनेशनल एयर लाइंस की उस उड़ान से जुड़ी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी की, जिसमें 26 अप्रैल को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टेक-ऑफ के दौरान इंजन फेल हो गया था।

जोहो के संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने एआई बबल के बारे में लोगों को किया सतर्क, वैल्यूएशन 1999 से भी अधिक हुए

IANS | May 31, 2026 2:20 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और मुख्य वैज्ञानिक श्रीधर वेम्बू ने लोगों से एआई बबल को लेकर चेतावनी दी और कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनियों के वैल्यूएशन 1999 के डॉटकॉम बबल से भी अधिक हो गए है।

आज के युग में इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंटेलिजेंस एक दूसरे के पूरक : गौतम अदाणी

IANS | May 31, 2026 1:11 PM

अहमदाबाद, 31 मई (आईएएनएस)। आधुनिक इतिहास में हमेशा फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे - सड़कें, पोर्ट्स, पावर प्लांट्स- पहला आया है और इसके बाद टेक्नोलॉजी का आगमन हुआ है, लेकिन आज के युग में इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंटेलिजेंस एक दूसरे के पूरक हैं और एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। यह बयान अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए दिए अपने वार्षिक संदेश में दिया।

जून की एमपीसी बैठक में रेपो रेट में बदलाव की संभावना कम, वित्त वर्ष 2026-27 में जीडीपी वृद्धि 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान: एसबीआई रिपोर्ट

IANS | May 31, 2026 11:17 AM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जून में होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में रेपो दरों में बढ़ोतरी से फिलहाल परहेज कर सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि घरेलू मुद्रा पर दबाव को नियंत्रित करने के लिए आरबीआई को अल्पकालिक ब्याज दरों और अन्य नीतिगत उपायों का इस्तेमाल करना चाहिए।

पीएम स्वनिधि योजना के तहत 75.5 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को मिले 112 लाख से ज्यादा लोन

IANS | May 31, 2026 10:26 AM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत अब तक 75.5 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर्स) ने 112 लाख से ज्यादा लोन का लाभ उठाया है।

1 जून से पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात शुल्क में बदलाव, घरेलू ईंधन दरें अपरिवर्तित

IANS | May 31, 2026 10:16 AM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने 1 जून से शुरू होने वाले पखवाड़े के लिए पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) पर लगने वाले निर्यात शुल्क में संशोधन किया है।

सौर विस्फोट से ध्रुवीय बदलाव तक, ईएसए ने दिखाई सूर्य की हैरान कर देने वाली झलक

IANS | May 31, 2026 9:46 AM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। चंद्रमा, सूर्य समेत अन्य ग्रह हों या एस्टेरॉयड, रोमांच और रहस्यों से भरी अंतरिक्ष की दुनिया आम लोगों को खासा आकर्षित करती है। ऐसे में दुनिया भर की अंतरिक्ष एजेंसियां इस दुनिया से जुड़ी नई-नई जानकारियां साझा करती रहती हैं। इसी कड़ी में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने सूर्य की कुछ बेहद खास तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें सौर विस्फोट से लेकर ध्रुवीय बदलाव तक देखने को मिल रहे हैं।

एस्ट्रोनॉट्स की पहचान 'मिशन पैच', शुभांशु शुक्ला ने किया भावुक पोस्ट

IANS | May 30, 2026 9:02 PM

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। भारतीय एयरफोर्स के ऑफिसर और एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला अक्सर अपनी स्पेस यात्रा से जुड़ी रोचक और मजेदार पोस्ट कर जानकारी देते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मिशन पैच की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए खास अहमियत पर रोशनी डाली है।

डिजी यात्रा के जरिए 10 करोड़ से अधिक यात्राएं पूरी, ऐप डाउनलोड का आंकड़ा 2.4 करोड़ के पार

IANS | May 30, 2026 7:50 PM

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। सरकार ने शनिवार को बताया कि डिजी यात्रा ऐप के जरिए अब तक 10 करोड़ से अधिक सहज और कागजरहित यात्राएं पूरी की जा चुकी हैं। वहीं, आईओएस और एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर इस ऐप को 2.4 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

पीएम स्वनिधि योजना के 55 लाख से अधिक लाभार्थी, डिजिटल लेनदेन 9 लाख करोड़ रुपए के करीब पहुंचा

IANS | May 30, 2026 4:37 PM

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत 55 लाख से अधिक लाभार्थियों को डिजिटल रूप से जोड़ा जा चुका है। इन लाभार्थियों ने मिलकर 841 करोड़ से अधिक डिजिटल लेनदेन किए हैं, जिनका कुल मूल्य लगभग 9 लाख करोड़ रुपए रहा है। यह जानकारी शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।