भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर आज से शुरू हो रही नई वार्ता, दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों को नई दिशा मिलने की उम्मीद

IANS | June 2, 2026 12:22 PM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच मंगलवार से नई व्यापार वार्ता शुरू होने जा रही है। दोनों देश लंबे समय से प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण को अंतिम रूप देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जो दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों को नई दिशा दे सकता है।

खतरे में हैं 75 प्रतिशत से ज्यादा रीफ, ईएसए ने स्पेस से दिखाई खूबसूरत 'कोरल रीफ' की झलक

IANS | June 2, 2026 12:06 PM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। समुद्री जीवन के रक्षक और आधार कोरल रिफ्स इकोसिस्टम के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इनके महत्व को रेखांकित करने के लिए हर साल (1 जून को) विश्व कोरल रीफ दिवस भी मनाया जाता है। यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ईएसए) और इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के एस्ट्रोनॉट्स ने स्पेस से ली खास तस्वीरें शेयर की हैं।

अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल की कीमतों में 1 प्रतिशत की गिरावट

IANS | June 2, 2026 11:36 AM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच जारी बातचीत को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच मंगलवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में तेल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया था, लेकिन बाजार अब वार्ता से जुड़े संकेतों का आकलन कर रहा है।

कर्मचारियों को यथासंभव अधिक से अधिक वेतन मिलना चाहिए, मैं अपनी टीम को अधिकतम वेतन देने की कोशिश करता हूं: जेन्सेन हुआंग

IANS | June 2, 2026 11:25 AM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। दुनिया की अग्रणी एआई और चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेन्सेन हुआंग ने कहा है कि कंपनियों को अपने कर्मचारियों को अधिक से अधिक वेतन और प्रोत्साहन देना चाहिए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) उद्योग से होने वाले बढ़ते मुनाफे को कर्मचारियों के साथ साझा किए जाने पर चल रही वैश्विक बहस के बीच उनका यह बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कैसे तय होता है स्पेस मिशन का मेन्यू, जानें स्पेस फ्लाइट लॉन्च से पहले एस्ट्रोनॉट्स क्यों करते हैं लंच?

IANS | June 2, 2026 8:48 AM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। स्पेस मिशन में भोजन केवल भूख मिटाने का साधन नहीं होता, बल्कि यह एस्ट्रोनॉट्स के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का भी अहम हिस्सा होता है। भारतीय वायुसेना के अधिकारी और एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर 'स्पेस लर्निंग विद एसएचयूएक्स' सीरीज के तहत बताया कि स्पेस मिशन का मेन्यू कैसे तय होता है।

सीबीआई ने 6,015 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी मामले में आरकॉम ग्रुप के एमडी झुनझुनवाला को गिरफ्तार किया

IANS | June 1, 2026 8:46 PM

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। सीबीआई ने एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह को 6,000 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान पहुंचाने के आरोप में रिलायंस कम्युनिकेशन ग्रुप के शीर्ष अधिकारी अमिताभ झुनझुनवाला को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी सोमवार को सीबीआई द्वारा जारी एक बयान में दी गई।

भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर वार्ता में धारा 301 पर कर सकते हैं चर्चा

IANS | June 1, 2026 5:56 PM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए चल रही चर्चा में अमेरिकी व्यापार कानून की धारा 301 के तहत लगाए गए टैरिफ पर भी बातचीत हो सकती हैं। इसमें इस धारा के तहत चल रही जांच भी शामिल है। यह जानकारी सरकारी सूत्रों के हवाले से सोमवार को दी गई।

मई में भारत में बिजली की खपत 11.55 प्रतिशत बढ़ी, गर्मी के चलते रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली मांग

IANS | June 1, 2026 5:07 PM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। देश में भीषण गर्मी और लू के कारण मई 2026 में बिजली की खपत में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत की बिजली खपत सालाना आधार पर 11.55 फीसदी बढ़कर 164.98 बिलियन यूनिट (बीयू) पहुंच गई। एयर कंडीशनर और डेजर्ट कूलर जैसे कूलिंग उपकरणों के बढ़ते इस्तेमाल ने बिजली की मांग को काफी बढ़ावा दिया।

7,000 रुपए से कम में बेस्ट टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स: रियलमी बड्स एयर8 प्रो को खरीदने के 5 कारण

IANS | June 1, 2026 3:56 PM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। भारत का टीडब्ल्यूएस (ट्रू वायरलेस स्टीरियो) ईयरबड्स बाजार तेजी से विकसित हुआ है। अब यूजर्स सिर्फ अच्छे साउंड तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे प्रीमियम फीचर्स जैसे इमर्सिव ऑडियो, बेहतर नॉइज कैंसिलेशन, साफ कॉलिंग, आसान कनेक्टिविटी और लंबी बैटरी लाइफ की भी उम्मीद करते हैं।

द्विपक्षीय व्यापार समझौता लागू होने से भारत का ओमान को वस्तु निर्यात 50 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद

IANS | June 1, 2026 3:04 PM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। भारत-ओमान व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) या द्विपक्षीय व्यापार समझौता सोमवार को लागू होने से बाद, देश का ओमान को वस्तु निर्यात अगले तीन वर्षों में 50 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है।