पीएम मोदी ने किया इंडिया चिप लिमिटेड फैक्ट्री का भूमि पूजन, कहा- 'सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का बड़ा सेंटर बनेगा यूपी'

IANS | February 21, 2026 8:42 PM

नई दिल्ली/लखनऊ, 21 फरवरी (आईएएनएस)। इंडिया चिप लिमिटेड की नई सेमीकंडक्टर फैक्ट्री के भूमि पूजन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।

एचसीएल और फॉक्सकॉन का नया प्लांट भारत की वैश्विक चिप बाजार में उपस्थिति को बढ़ाएगा: पीएम नरेंद्र मोदी

IANS | February 21, 2026 7:45 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में एचसीएल-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर प्लांट की स्थापना तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है और यह वैश्विक चिप इकोसिस्टम में भारत की उपस्थिति को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगा।

वैज्ञानिक शोध में बड़ा खुलासा, बिल्ली बनी कैंसर रिसर्च की नई कड़ी

IANS | February 21, 2026 7:05 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। बिल्ली और इंसानों के बीच कुछ ऐसी समान कड़ी मिली है जिससे कैंसर इलाज में मदद मिल सकती है। कैंसर अनुसंधान पर हाल ही में प्रकाशित एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन ने वैज्ञानिक समुदाय का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यह शोध 19 फरवरी को प्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल 'साइंस' में प्रकाशित हुआ। अध्ययन में पालतू बिल्लियों के कैंसर और इंसानों के कैंसर के बीच चौंकाने वाली जेनेटिक समानताओं को उजागर किया गया है।

एआई के लिए दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक होगा भारत: ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन

IANS | February 21, 2026 6:56 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में तकनीक जगत के दिग्गजों ने शिरकत की। इन दिग्गजों में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन, मेटा के चीफ एआई अधिकारी अलेक्जेंडर वांग और माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ जैसे कुछ अहम नाम शामिल हैं।

अदाणी ग्रुप एनर्जी, लॉजिस्टिक्स और इन्फ्रा पर फोकस बढ़ाएगा, टियर-2 एवं 4 शहरों के छात्रों के लिए पैदा होंगे अधिक अवसर: करण अदाणी

IANS | February 21, 2026 6:38 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अदाणी समूह टियर-2 और टियर-4 शहरों के छात्रों को अधिक अवसर देना चाहता है, क्योंकि छोटे शहरों के युवाओं में दृढ़ संकल्प और लगन होती है और वे कंपनी के भविष्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह बयान शनिवार को अदाणी पोर्ट्स और एसईजेड लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदाणी की ओर से दिया गया।

एआई इंसानों की जगह नहीं लेगा, बल्कि कार्यक्षमता को बढ़ाएगा: करण अदाणी

IANS | February 21, 2026 6:05 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अदाणी पोर्ट्स और एसईजेड लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) करण अदाणी ने शनिवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इंसानों की जगह नहीं लेगा, बल्कि यह कार्यक्षमता (दक्षता) बढ़ाने का काम करेगा, जिससे कम लोग अधिक आउटपुट दे पाएंगे।

भारत का डिजिटल पेमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर दुनिया के लिए बेंचमार्क, प्राइवेट नेटवर्क्स को भी पीछे छोड़ सकता है यूपीआई : रिपोर्ट

IANS | February 21, 2026 5:12 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भारत के डिजिटल पेमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर को ग्लोबल बेंचमार्क मानती है और भारतीय यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) ने दिखाया है कि सरकारी मॉडल प्राइवेट नेटवर्क्स को पछाड़ सकते हैं। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।

अमेरिकी टैरिफ का 10 प्रतिशत तक कम होना भारत और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए बड़ी राहत : एक्सपर्ट

IANS | February 21, 2026 3:10 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी टैरिफ कम होकर 10 प्रतिशत तक आने पर एक्सपर्ट्स ने शनिवार को कहा कि यह कदम वैश्विक व्यापार को सामान्य करने में मदद करेगा। इसके साथ बिजनेस और निवेशकों को अधिक स्पष्टता मिलेगी।

अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद करीब 55 प्रतिशत भारतीय निर्यात पर टैरिफ घटकर 2.8-3.3 प्रतिशत हो सकता है: एनालिस्ट

IANS | February 21, 2026 1:50 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी कोर्ट की ओर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को हटा दिया गया है। इसे लेकर विश्लेषकों का कहना है कि इस फैसले से करीब 55 प्रतिशत अमेरिका होने वाले भारतीय निर्यात पर टैरिफ कम होकर 2.8 प्रतिशत से 3.3 प्रतिशत के बीच हो सकता है।

एक्सप्लेनर: क्या है अमेरिका राष्ट्रपति के विशेषाधिकार वाली 'धारा 122', जिसने फिर से कराई टैरिफ की वापसी

IANS | February 21, 2026 1:00 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की ओर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ को हटा दिया गया है। वहीं, धारा 122 का उपयोग करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने 150 दिनों की अवधि के लिए अमेरिका में आयातित वस्तुओं पर 10 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है। यह अस्थायी आयात शुल्क 24 फरवरी से लागू होगा।