केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड साहिब में टेका माथा, इतिहास भी बताया
अयोध्या, 4 मार्च (आईएएनएस)। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अयोध्या में ऐतिहासिक गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड साहिब में माथा टेका। अपनी इस यात्रा से जुड़ी वीडियो और तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने गुरु गोविंद सिंह की अयोध्या यात्रा और यहां पर मुगलों के साथ लड़े युद्ध से जुड़े इतिहास के बारे में भी बताया।