महर्षि वाल्मीकि आश्रम, राजा सीताराम महल व रसिक बिहारी मंदिर का संरक्षण करेगी योगी सरकार

IANS | October 25, 2023 1:57 PM

लखनऊ, 25 अक्टूबर(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की वृहद सांस्कृतिक, ऐतिहासिक व आध्यात्मिक धरोहरों को संजोने वाले स्थलों के संरक्षण व जीर्णोद्धार की दिशा में सरकार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री योगी की मंशा के अनुरूप, सरकार अब कानपुर के बिठूर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम, मथुरा के राजा सीताराम महल व फतेहपुर के शिवराजपुर स्थित रसिक बिहारी मंदिर के जीर्णोद्धार व संरक्षण की प्रक्रिया को मूर्त रूप देने जा रही है।

राम मंदिर ट्रस्ट ने पुजारियों के लिए मांगा आवेदन

IANS | October 24, 2023 2:47 PM

अयोध्या (यूपी), 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम लला मंदिर के लिए अर्चकों (पुजारियों) की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की है।

झारखंड की धार्मिक-आध्यात्मिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध देवघर में क्यों नहीं जलता है रावण?

IANS | October 24, 2023 2:09 PM

रांची, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। दशहरे पर पूरे देश में जगह-जगह पर रावण और कुंभकर्ण के विशालकाय पुतले जलाए जा रहे हैं, लेकिन झारखंड के देवघर शहर में ऐसे आयोजन को निषिद्ध माना जाता है। देवघर यानी बाबाधाम, झारखंड की धार्मिक-आध्यात्मिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध है, जहां रावण के पुतले नहीं जलाए जाने के पीछे एक खास मान्यता है।

विजयदशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया गुरु गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

IANS | October 24, 2023 11:20 AM

गोरखपुर, 24 अक्टूबर(आईएएनएस)। गोरखनाथ मंदिर में विजयदशमी पर्व का शुभारंभ प्रातः काल श्रीनाथ जी (भगवान शिव के अवतार गुरु गोरक्षनाथ) के विशिष्ट पूजन अनुष्ठान से हुआ। गोरक्षपीठाधीश्वर के विशेष परिधान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परंपरा का अनुसरण करते हुए विधि विधान से श्रीनाथ जी की पूजा-आराधना की।

गोरक्षपीठाधीश्वर की अगुवाई में आज शाम निकलेगी विजयदशमी शोभायात्रा

IANS | October 24, 2023 11:20 AM

गोरखपुर, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। गोरक्षपीठ से प्रति वर्ष विजयदशमी को निकलने वाली विजय शोभायात्रा अनूठी होती है। गोरक्षपीठाधीश्वर की अगुवाई वाली परंपरागत शोभायात्रा में हर वर्ग के लोग तो शामिल होते ही हैं, इसका अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम व बुनकर समाज) के लोगों द्वारा भव्य स्वागत भी किया जाता है।

नोएडा स्टेडियम में रावण दहन की तैयारी पूरी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती, सीसीटीवी से निगरानी

IANS | October 23, 2023 6:48 PM

नोएडा, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। नोएडा स्टेडियम में रामलीला का आयोजन चल रहा है और मंगलवार को रावण दहन का कार्यक्रम होना है। जिसके चलते रामलीला कमेटी ने पूरी तरीके से तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस ने भी सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। ट्रैफिक डाइवर्ट किया गया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरा से पूरे इलाके की मॉनीटरिंग भी की जाएगी।

बांसगांव के मंदिर की अनूठी परंपरा, शरीर का रक्त चढ़ाते हैं क्षत्रिय

IANS | October 23, 2023 6:07 PM

गोरखपुर, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित बांसगांव तहसील में दुर्गा माता के मंदिर में श्रीनेत क्षत्रियों के रक्त चढ़ाए जाने की परंपरा है। इसमें नौजवान और बुजुर्गों के नौ स्थान पर चीरा लगाकर रक्त निकाला जाता है। उसे बेलपत्र में लेकर मां को अर्पित किया जाता है। यह कई पीढ़ियों पुरानी रस्म है, जो आज भी निभाई जा रही है।

लिंगायत संत ने कर्नाटक सरकार से कहा, लंदन से चेन्नम्मा की तलवार लेकर आओ

IANS | October 23, 2023 4:37 PM

बेंगलुरु, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक में पंचमसाली मठ के प्रमुख लिंगायत संत मृत्युंजय स्वामीजी ने सोमवार को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार से लंदन संग्रहालय से स्वतंत्रता सेनानी रानी कित्तूर चेन्नम्मा की तलवार वापस लाने का आग्रह किया।

बिहार में नवरात्रि में शक्ति के रूप में होती है एक वृक्ष की पूजा

IANS | October 23, 2023 4:13 PM

हाजीपुर, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। आम तौर पर नवरात्रि में जहां मां दुर्गा (शक्ति) की पूजा बड़े-बड़े पंडाल में मूर्ति स्थापित कर होती है। वहीं, वैशाली जिला में एक ऐसा स्थान भी है, जहां शक्ति के रूप में वृक्ष की पूजा बड़े ही धूमधाम से होती है।

रांची के पूजा पंडाल में लालू और उनकी बेटी रोहिणी की प्रतिमाएं

IANS | October 23, 2023 11:45 AM

रांची, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। रांची में दुर्गा पूजा पर अलग-अलग थीम पर एक से बढ़कर एक पूजा पंडाल स्थापित किए गए हैं, लेकिन एक पंडाल ऐसा भी है जहां देवी के प्रतिमा के अलावा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी पुत्री रोहिणी आचार्य और लालू प्रसाद की पोती कात्यायनी की प्रतिमाएं लगाई गई हैं।