प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन भी रामलला के दर्शन के लिए लगी कतारें
अयोध्या, 24 जनवरी (आईएएनएस)। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरे दिन बुधवार को भी राम भक्तों में दर्शन को लेकर काफी उत्साह है। सुबह से ही कतारें लगी हुई हैं। मंगला आरती के साथ ही दर्शन निरंतर जारी है।