महाकुंभ 2025 : शैव अखाड़ों के बाद वैष्णव अखाड़ों का भव्य छावनी प्रवेश
महाकुंभ नगर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। त्रिवेणी के तट पर 13 जनवरी से आयोजित होने जा रहे आस्था के जन समागम महाकुंभ में सनातन धर्म के ध्वज वाहक अखाड़ों की दुनिया विस्तार लेने लगी है। शैव उपासक संन्यासी अखाड़ों के छावनी क्षेत्र में प्रवेश के बाद बुधवार को विष्णु उपासक वैष्णव अखाड़ों का भी भव्य छावनी प्रवेश हुआ। शहर में जगह-जगह वैष्णव अखाड़ों के संतों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।