भाद्रपद की अजा एकादशी पर त्रिपुष्कर का उत्तम योग, श्री हरि को ऐसे करें प्रसन्न
नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी, जिसे अजा एकादशी या अन्नदा एकादशी के नाम से जाना जाता है, 19 अगस्त को है। दृक पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 18 अगस्त को शाम 5 बजकर 22 मिनट से शुरू होकर 19 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 32 मिनट तक है। विशेष है कि इस दिन उत्तम त्रिपुष्कर योग भी है।