नवपाषाणम मंदिर: भगवान राम ने स्वयं समंदर में स्थापित किए थे नवग्रह, यहां तालाब में स्नान का विशेष महत्व
नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। हिंदू धर्म में नवग्रह को बहुत महत्व दिया गया है। अगर नवग्रह सही स्थिति में हैं तो जीवन का हर कार्य आसानी से हो जाता है, लेकिन ग्रहों की नीच की स्थिति मनुष्य के जीवन में भूचाल ला सकती है। क्या आप जानते हैं कि तमिलनाडु के एक गांव में समंदर से सटे तालाब में स्नान कर नवग्रहों को संतुलित करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। ये तालाब औषधियों से भरपूर हैं।