नवरात्र के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विशेष महत्व, साधकों को मिलती हैं आठ सिद्धियां
नोएडा, 27 मार्च (आईएएनएस)। नवरात्र के नौवें और अंतिम दिन मां भगवती के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवी का नील वर्ण स्वरूप भक्तों को सिद्धियां प्रदान करने वाला होता है।