गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ: विसर्जन से पहले करें ये जरूरी पूजा और विदाई रस्में

IANS | September 25, 2026 11:39 AM

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। भारत में अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर (शुक्रवार) को मनाई जा रही है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है। विशेष बात यह है कि गणेश उत्सव का समापन भी अनंत चतुर्दशी पर होता है। ऐसे में गणेश उत्सव के बाद बप्पा को विदाई देने की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए अनंत चतुर्दशी का खास महत्व है।

अनंत चतुर्दशी : समुद्र मंथन से जुड़ी है कथा, बांधा जाता है 14 गांठों वाला सूत्र    

IANS | September 25, 2026 11:23 AM

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। हिंदू धर्म में अनंत चतुर्दशी का पर्व खास माना जाता है। अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर (शुक्रवार) को मनाई जा रही है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है। गणेश उत्सव का समापन भी अनंत चतुर्दशी पर होता है। अनंत चतुर्दशी व्रत को करने से अनंत सुख की प्राप्ति होती है और पापों का नाश होता है।

ब्रह्मा का एक मात्र मंदिर, पुष्कर सरोवर पितरों के मोक्ष का स्थान, जहां भगवान राम ने पिता दशरथ का किया था श्राद्ध

IANS | September 23, 2026 7:53 PM

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। हिंदू सनातन परंपरा में पितृ पक्ष का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। श्राद्ध पक्ष के दौरान श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके निमित्त तर्पण, पिंडदान एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। देशभर में कई तीर्थस्थल श्राद्ध और तर्पण के लिए प्रसिद्ध हैं, लेकिन राजस्थान के पुष्कर को पितृ कर्म के लिए विशेष तीर्थ माना जाता है। मान्यता है कि यहां श्रद्धालु अपने 7 कुलों और 5 पीढ़ियों तक के पूर्वजों के निमित्त श्राद्ध कर्म कर सकते हैं।

जब माता सीता ने बालू से ही पिंड बनाकर किया था अपने ससुर का पिंडदान, जानिए गया से जुड़ी पौराणिक कहानी

IANS | September 23, 2026 2:34 PM

गयाजी, 23 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार का गया (गयाजी) सिर्फ एक ऐतिहासिक शहर ही नहीं बल्कि हिंदू धर्म में पितरों के श्राद्ध और पिंडदान के लिए बेहद पवित्र स्थान माना जाता है। खासकर पितृपक्ष के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग यहां अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना लेकर पहुंचते हैं। गया में पिंडदान की परंपरा माता सीता द्वारा अपने ससुर राजा दशरथ का पिंडदान करने से जुड़ी है।

समुद्र मंथन से जुड़ी है अनंत चतुर्दशी की कथा, निभाई जाती है भगवान को खोजने की रस्म

IANS | September 22, 2026 11:52 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। अनंत चतुर्दशी का व्रत भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा कर सुख, शांति, धन और समृद्धि की कामना करते हैं। अनंत चतुर्दशी से जुड़ी कई परंपराएं सदियों से चली आ रही हैं, जिनमें पंचामृत में अनंत भगवान को खोजने की परंपरा भी शामिल है।

अनंत चतुर्दशी पर क्यों बांधा जाता है 14 गांठों वाला अनंत सूत्र? जानें धार्मिक महत्व

IANS | September 22, 2026 11:30 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। हिंदू धर्म में अनंत चतुर्दशी का पर्व विशेष धार्मिक महत्व रखता है। यह दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप को समर्पित माना जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं और अनंत सूत्र धारण कर सुख, समृद्धि और शांति की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विधि-विधान से अनंत चतुर्दशी का व्रत और पूजन करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : यूपी एसआईटी दो दिन में चार्जशीट करेगी दाखिल, 105 चोरी की घटनाओं की भी पहचान

IANS | September 21, 2026 7:44 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चंदे और चढ़ावे में कथित वित्तीय गड़बड़ियों की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने अपनी जांच का ज्यादातर काम पूरा कर लिया है और अगले दो दिनों में चार्जशीट दाखिल कर देगी।

गुजरात: सीएम भूपेंद्र पटेल ने लालबाग टी किंग की तर्ज पर बने 'खाड़िया के गणराज' के भक्ति भाव से दर्शन किए

IANS | September 19, 2026 11:31 PM

गांधीनगर, 19 सितंबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को लालबाग टी किंग की तर्ज पर बने 'खाड़िया के गणराज' के भक्ति भाव से दर्शन किए। गणपति बप्पा के पैर छूने का सौभाग्य पाकर मुख्यमंत्री खुद को धन्य महसूस कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने भक्तों का स्वागत किया और उनका उत्साह बढ़ाया।

गुजरात: मुख्यमंत्री ने गणेशोत्सव में लिया हिस्सा, राज्य के लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की

IANS | September 19, 2026 11:23 PM

अहमदाबाद, 19 सितंबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को रानीप इलाके में आयोजित गणेशोत्सव में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धा से श्रीजी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने महाआरती का आनंद लेकर खुद को धन्य महसूस किया और राज्य के लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर नासिक के संत समाज ने दी बधाई, कहा-इसी प्रकार करते रहें देश की सेवा

IANS | September 17, 2026 2:41 PM

नासिक, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नासिक की पुण्यनगरी, धर्मनगरी एवं आगामी सिंहस्थ नगरी की ओर से संत समाज ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। संत समाज की ओर से प्रवक्ता भक्तीचरण दास महाराज जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति नासिक के साधु-संतों में विशेष आत्मीयता और सम्मान का भाव है।