बिहार : गयाजी में पितृपक्ष में दिख रहा आस्था के साथ सेवा का संकल्प भी, श्रद्धालुओं की थाली सजा रही ‘जीविका दीदी की रसोई’

IANS | September 26, 2026 2:30 PM

गयाजी, 26 सितंबर (आईएएनएस)। पितरों के मोक्ष की कामना लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों से गयाजी पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए इस बार आस्था के साथ सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पितृपक्ष मेला 2026 के दौरान गांधी मैदान स्थित टेंट सिटी में संचालित ‘जीविका दीदी की रसोई’ श्रद्धालुओं के लिए किफायती, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन का भरोसेमंद ठिकाना बनकर उभरी है। यहां आने वाले पिंडदानियों को उनकी धार्मिक आस्था और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बिना प्याज और लहसुन का निरामिष भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

पितृपक्ष : उज्जैन में पिंडदान का खास महत्व, माता पार्वती से जुड़ी है सिद्धवट की प्राचीन मान्यता

IANS | September 26, 2026 1:46 PM

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। पितृ पक्ष में लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं। कोई घर पर श्राद्ध करता है, तो कोई पवित्र नदियों के किनारे जाकर तर्पण और पिंडदान करता है। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन भी ऐसी ही जगहों में शामिल है, जहां पितरों के लिए किए जाने वाले इन कर्मों की पुरानी परंपरा रही है।

पितृपक्ष : काशी में विधि-विधान से श्राद्ध करने पर मिलती है प्रेत योनि से मुक्ति, पिशाचमोचन कुंड का है विशेष महत्व

IANS | September 26, 2026 1:15 PM

वाराणसी, 26 सितंबर (आईएएनएस)। पितृपक्ष शुरू होते ही लाखों श्रद्धालु अपने पितरों की मुक्ति के लिए गया, प्रयागराज और हरिद्वार की ओर रुख करते हैं, लेकिन काशी की धार्मिक परंपरा में एक मान्यता ऐसी है जो इसे सबसे अलग बनाती है। कहा जाता है कि यदि किसी की अकाल मृत्यु हुई हो तो गया जाने से पहले काशी में पिंडदान करना आवश्यक होता है। इसी वजह से काशी को पितरों के श्राद्ध का प्रथम द्वार भी कहा जाता है।

पितृपक्ष में कौवे को भोजन खिलाने से जुड़ी है ये पौराणिक कथा और मान्यता

IANS | September 26, 2026 1:06 PM

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने वाला पितृ पक्ष शनिवार से शुरू हो चुका है। भाद्रपद मास की पूर्णिमा से लेकर आश्विन मास की अमावस्या तक का समय श्राद्ध एवं पितृ पक्ष कहलाता है। पितृ पक्ष के दौरान पितरों की मृत्यु तिथि पर श्राद्ध पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। पितरों के श्राद्ध का भोजन कौवे को खिलाने की परंपरा है।

पितृ पक्ष विशेष: परशुराम कुंड से लेकर प्रिंसेप घाट तक, जहां पितरों को मिलता है मोक्ष का द्वार

IANS | September 26, 2026 10:51 AM

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को पूर्वजों के स्मरण और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का सबसे पवित्र समय माना जाता है। इन 16 दिनों में परिवार के सदस्य अपने पितरों की आत्मिक शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे कर्म करते हैं। मान्यता है कि इस दौरान किया गया दान और तर्पण सीधे पितरों तक पहुंचता है और उन्हें मोक्ष प्रदान करता है। देशभर में इसके लिए कई पवित्र स्थल हैं, लेकिन इनमें दो स्थानों का महत्व सबसे अलग है-अरुणाचल प्रदेश का परशुराम कुंड और कोलकाता का प्रिंसेप घाट।

पुनपुन घाट :'पितृ तीर्थ' गया से पहले पिंडदान करने का स्थान और 'मोक्ष का प्रथम द्वार'

IANS | September 26, 2026 8:17 AM

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। पितृपक्ष हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद पूर्णिमा से शुरू होकर आश्विन मास की अमावस्या (सर्वपितृ अमावस्या) तक चलने वाला 16 दिनों का विशेष पक्ष है। इस अवधि में लोग अपने दिवंगत माता-पिता, दादा-दादी और अन्य पूर्वजों की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करते हैं। मान्यता है कि इन दिनों पितरों का स्मरण और उनके नाम से दान-पुण्य करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पितृपक्ष 2026: यूपी के इन तीर्थ स्थानों पर पिंडदान से मिलती है पितरों को मुक्ति, जानिए मान्यता और महत्व

IANS | September 25, 2026 5:34 PM

लखनऊ, 25 सितंबर (आईएएनएस)। 26 सितंबर से शुरू हो रहे पितृपक्ष में पितरों की मुक्ति के लिए पिंडदान का विशेष महत्व है और इसके लिए गया ही नहीं, उत्तर प्रदेश में भी कई पवित्र स्थल हैं। प्रयागराज के त्रिवेणी संगम से लेकर काशी के मणिकर्णिका घाट, मथुरा के ध्रुव घाट और अयोध्या के 'सरयू तट' तक पर पिंडदान से पूर्वजों को मोक्ष मिलने की मान्यता है।

पितृपक्ष: पितरों से पहले क्यों किया जाता है ऋषि-मुनियों का तर्पण?

IANS | September 25, 2026 3:14 PM

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। सनातन धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व है। 16 दिनों तक चलने वाले श्राद्ध पक्ष में हम अपने पितरों के लिए तर्पण और पिंडदान करते हैं, ताकि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनका आशीर्वाद परिवार पर बना रहे।

पितृपक्ष में नई शुरुआत से करें परहेज : नए कपड़े और चीजें खरीदें या नहीं, जानिए क्या है मान्यता?

IANS | September 25, 2026 12:55 PM

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। सनातन धर्म में पितृपक्ष का बहुत महत्व है, जो इस वर्ष 26 सितंबर से पूर्णिमा श्राद्ध के साथ शुरू होगी और 10 अक्टूबर तक चलेगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार, पितृपक्ष के 16 दिन वह अवधि है, जब पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए तर्पण और पिंडदान किए जाते हैं। इसे 'सोलह श्राद्ध' या 'महालय पक्ष' भी कहते हैं।

पितृपक्ष 26 सितंबर से शुरू, जानिए पूरी श्राद्ध तिथियां और धार्मिक मान्यताएं

IANS | September 25, 2026 12:43 PM

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। सनातन धर्म में पितृपक्ष पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता और श्रद्धा प्रकट करने का 16 दिनों का एक पवित्र काल है। इस अवधि में पितरों की आत्मा की शांति के लिए मुख्य रूप से तर्पण, श्राद्ध और पिंड दान किया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इन दिनों पितृ पृथ्वी लोक पर आते हैं और अपने वंशजों से अन्न व जल ग्रहण करने की कामना रखते हैं।