सोशल मीडिया बना सियासी अखाड़ा, केशव, अखिलेश और शिवपाल के बीच छिड़ी जुबानी जंग
लखनऊ, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया नेताओं का सियासी अखाड़ा बन गया है। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तंज किया। उसी बयान के पलटवार के बाद शिवपाल यादव भी आमने-सामने हो गए।