अखिलेश यादव बोले - इंडिया गठबंधन से भाजपा घबराई, यह 2024 के लिए बड़ा संदेश
मऊ, 29 अगस्त (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक विधानसभा का चुनाव नहीं है। यह 2024 लोकसभा चुनाव के लिए एक संदेश है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है।