ममता सरकार ने पैसे लेकर दी नौकरी व मेरिट लिस्ट में किया फेरबदल : भाजपा
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर नौकरी देने के नाम पर पैसे लेकर मेरिट में फेरबदल करने, मेधावी अभ्यर्थियों के नाम मेरिट में पीछे करने और पैसे लेकर अयोग्य अभ्यर्थियों के नाम मेरिट में जोड़ने के अपने आरोप को दोहराते हुए एक वीडियो जारी कर ममता सरकार में हुए कई घोटालों को गिनाया है।