विपक्ष भी एमपी सीएम मोहन यादव के त्वरित कदमों की कर रहा सराहना
भोपाल, 7 जनवरी (आईएएनएस)। हाल ही में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद मोहन यादव के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के दो हफ्ते बाद 27 दिसंबर को राज्य में भीषण गुना बस हादसा हुआ, इसमें 13 लोग जिंदा जल गए और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए।