अटल और मोदी सरकार ने लॉन्च किया चंद्रयान मिशन, नेहरू के गीत गाना बंद करे कांग्रेस : मालवीय

IANS | August 24, 2023 11:19 AM

 नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद कांग्रेस और भाजपा में राजनीतिक बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस के नेता जहां देश की इस उपलब्धि का श्रेय देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को देते हुए उनके साइंटिफिक टेम्पर को याद कर रहे हैं तो वहीं भाजपा चंद्रयान मिशन की कामयाबी का श्रेय अपने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को को देते हुए यह कह रही है कि चंद्रयान मिशन का सपना भाजपा के प्रधानमंत्री ने देखा था।

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

IANS | August 24, 2023 10:59 AM

भोपाल, 24 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले असंतोष को मिटाने और संतुलन को बनाए रखने की भाजपा की कोशिशें जारी हैं। इसी क्रम में शिवराज मंत्रिमंडल में विस्तार की कवायद चल रही है और सत्ता व संगठन से जुड़े लोग नामां को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।

विकास के मुद्दे से ध्यान भटकाने वाला शिगूफा है 'इंडिया' : भूपेंद्र चौधरी

विवेक त्रिपाठी | August 24, 2023 10:34 AM

लखनऊ, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को अपना पद संभालते हुए एक वर्ष हो गए है। लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन "इंडिया" को उन्होंने विकास के मुद्दे से ध्यान भटकाने वाला शिगूफा बताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अपने कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर आईएएनएस से विशेष बातचीत की। प्रस्तुत है प्रमुख अंश

इसरो अपना सूर्य मिशन 'आदित्य एल-1' भी लॉन्च करेगा : प्रधानमंत्री मोदी

IANS | August 23, 2023 8:53 PM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारत का चंद्रयान-3 बुधवार की शाम तय समय पर जैसे ही सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जोहान्सबर्ग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बेहद खास मौके के गवाह बने।

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर यूपी में उल्लास, मुख्यमंत्री समेत तमाम नेताओं ने दी बधाई

IANS | August 23, 2023 7:55 PM

लखनऊ, 23 अगस्त(आईएएनएस)। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) ने बुधवार को चंद्रमा की सतह पर उतर कर इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक पल का पूरे देश को इंतजार था। लैंडिंग के बाद देशभर में जश्‍न का माहौल है।

दिग्विजय सिंह की टिप्पणी 'इसरो वैज्ञानिकों को वेतन नहीं दिया गया' पर विवाद शुरू

IANS | August 23, 2023 6:54 PM

भोपाल, 23 अगस्त (आईएएनएस)। जिस दिन भारत के चंद्रमा लैंडर ने योजना के अनुसार सफलतापूर्वक चंद्रमा की धरती पर अपने पैर आसानी से और सुरक्षित रूप से स्थापित किए और यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया, इसी दिन बुधवार को कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की एक टिप्पणी पर विवाद शुरू हो गया।

ब्रिक्स पूर्ण सत्र में पीएम मोदी ने कहा, भारत ग्लोबल साउथ के देशों को विशेष महत्व देता है

IANS | August 23, 2023 6:41 PM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत ग्लोबल साउथ के देशों को विशेष महत्व देता है।

नीतीश कुमार ने देश के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र 'बापू परीक्षा परिसर' का किया उद्घाटन

IANS | August 23, 2023 4:49 PM

पटना, 23 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना में नवनिर्मित देश के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र 'बापू परीक्षा परिसर' का उद्घाटन किया।

चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों पर प्रतिक्रिया स्वरूप छत्तीसगढ़ में छापे मार रहा ईडीः कांग्रेस

IANS | August 23, 2023 4:16 PM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार और विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) विनोद वर्मा के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र की भाजपा सरकार पर पलटवार करते हुये कहा कि छापे चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों की स्पष्ट प्रतिक्रिया हैं और पार्टी ऐसी धमकियों से नहीं डरेगी।

बिहार में जातीय गणना पर अब मची 'क्रेडिट' लेने की होड़, एक-दूसरे को आईना दिखाने में जुटे दल

IANS | August 23, 2023 3:34 PM

पटना, 23 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में जातीय गणना शुरू होने के पहले से ही इस पर राजनीति गर्म होती रही है। जातीय गणना को लेकर कथित तौर पर अब तक किसी को लाभ नहीं मिला है, लेकिन अब राजनीतिक दलों द्वारा इसके क्रेडिट लेने को होड़ मच गई है।