मप्र में भाजपा की बाजी पलटने की अनकही कहानी

संदीप पौराणिक | December 24, 2023 11:34 AM

भोपाल, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी सफलता ने विरोधी ही नहीं भाजपा के नेताओं को भी चैंका दिया है। इतनी बड़ी सफलता की उम्मीद तो भाजपा के नेता भी नहीं कर रहे थे। इस सफलता की रोचक कहानी के किरदार बूथ, यूथ, समन्वय और एकजुटता रही, जिससे अधिकांश लोग अनजान हैं।

जाति आधारित जनगणना और नीतीश के बयानों के लिए याद रहेगा 2023

मनोज पाठक | December 24, 2023 11:26 AM

पटना, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। कुछ दिनों के बाद वर्ष 2023 गुजर जाएगा और वर्ष 2024 शुरू हो जाएगा। अगर 2023 की बात करें तो यह वर्ष जहां बिहार में जाति आधारित जनगणना और सरकारी नौकरियों एवं शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण का कोटा बढ़ाने के लिए याद किया जाएगा, वहीं यह वर्ष आमतौर पर संयमित नेता के रूप में पहचान बनाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिए गए बयानों के लिए भी जाना जाएगा।

लाल सागर में हौथी विद्रोहियों ने भारतीय तेल टैंकर को बनाया निशाना : अमेरिकी सेना

IANS | December 24, 2023 11:18 AM

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी सेना ने शनिवार को कहा कि दक्षिण लाल सागर में हौथी आतंकवादियों के दागे गए ड्रोन से एक भारतीय ध्वज वाले कच्चे तेल के टैंकर पर हमला हुआ है। उन्होंने कहा कि हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

कर्नाटक हिजाब राजनीति फिर से सुर्खियों में: कांग्रेस ने हटाया प्रतिबंध, भाजपा ने दी संघर्ष की चेतावनी

IANS | December 24, 2023 9:59 AM

बेंगलुरु, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक में हिजाब की राजनीति, जिसने पिछले साल भाजपा शासन के दौरान छात्र समुदाय को सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करने और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को खतरे में डाल दिया था, एक बार फिर सामने आ गई है।

हमास ने कहा, गाजा में पांच इजरायली बंधकों को रखने वाले समूह से उसका संपर्क टूटा

IANS | December 24, 2023 8:39 AM

गाजा, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। हमास की सशस्त्र शाखा अल-कसम ब्रिगेड ने कहा है कि गाजा पट्टी में पांच इजरायली बंधकों को रखने वाले एक समूह से उसका संपर्क टूट गया है, आशंका है कि कुछ बंधक इजरायली हवाई हमले में मारे गए होंगे।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल; प्रियंका को पार्टी के यूपी प्रभारी पद से हटाया गया

IANS | December 23, 2023 9:35 PM

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा बदलाव करते हुए कांग्रेस ने शनिवार को प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश में पार्टी प्रभारी के पद से हटा दिया। कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के दो दिन आज पार्टी ने प्रमुख संगठनात्मक बदलावों की घोषणा की।

यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बना : सीएम योगी

IANS | December 23, 2023 8:38 PM

बिजनौर, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के क्रम में शनिवार को बिजनौर पहुंचे। योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 121वीं जयंती के अवसर पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को चेक और लैपटॉप दिए।

बंगाल में सोमवार से बिना कुलपति के चलेंगे 10 राजकीय विश्वविद्यालय

IANS | December 23, 2023 8:27 PM

कोलकाता, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रतिष्ठित कलकत्ता विश्वविद्यालय सहित पश्चिम बंगाल के 10 राजकीय विश्वविद्यालय सोमवार से फिर से नेतृत्वहीन हो जाएंगे, क्योंकि वहां के उन अंतरिम कुलपतियों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा, जिन्हें राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस द्वारा नियुक्त किया गया था।

भाजपा सांसद सुब्रत बोले, सपा को न भेजा जाए प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण, शिवपाल ने किया पलटवार

IANS | December 23, 2023 7:51 PM

लखनऊ, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में समाजवादी पार्टी को आमंत्रण न भेजने की अपील ट्रस्ट से की है। इस पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने पलटवार किया और कहा कि जमीन पर कब्जा करने वाले ऐसे ही बयान देंगे।

कर्नाटक की छात्रा मुस्कान बोली, 'हिजाब हमारा अधिकार, आइए भाई-बहन की तरह रहें'

IANS | December 23, 2023 7:39 PM

मांड्या (कर्नाटक), 23 दिसंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने हिजाब पर से प्रतिबंध हटाने का ऐलान कर दिया है। इसके बाद मांड्या जिले की छात्रा मुस्कान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''हिजाब हमारा अधिकार है और हमें भाई-बहन की तरह रहना चाहिए।''