साहिबज़ादों का अदम्य साहस : 'वीर बाल दिवस' में शामिल होंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। साहिबजादों के अदम्य साहस की कहानी से देशवासियों को अवगत व शिक्षित करने के प्रयास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी 26 दिसंबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 'वीर बाल दिवस' के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री दिल्ली में युवाओं के मार्च-पास्ट को भी झंडी दिखाएंगे।