हिमंता सरमा ने किया था दावा, राहुल गांधी चीन के संविधान की कॉपी दिखाते हैं, पवन खेड़ा ने दिया जवाब
नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के राहुल गांधी के चीन के संविधान की कॉपी वाले बयान पर कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा ने पत्र लिखकर जवाब दिया है। उन्होंने सीएम सरमा को लिखे पत्र में भारत के संविधान की किताब पढ़ने और हमेशा अपने साथ रखने की भी नसीहत दी। पवन खेड़ा ने संविधान की पॉकेट बुक भी शेयर की है।