पीएम की पूर्वी दिल्ली की जनसभा में भाजपा कार्यकर्ता 'मैं हूं मोदी परिवार' लिखा टी-शर्ट पहने नजर आए
नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्वी दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जनसभा में शामिल लोग खुद को पीएम मोदी का परिवार बता रहे हैं। इस दौरान लोग 'मैं हूं मोदी का परिवार' लिखा हुआ टी-शर्ट पहने हुए नजर आए।