कांग्रेस की नजर पहले देश की तिजोरी पर थी और अब लोगों की जेब पर है : स्मृति ईरानी
नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि अमेठी के लोगों को गांधी परिवार से दिल से धोखा खाने की आदत हो चुकी थी। लेकिन, हम भाजपा की तरफ से यह प्रमाणित करना चाहते थे कि हमेशा दिल के रिश्ते धोखा नहीं देते हैं। इसलिए, संगठन को इन 10 सालों में सशक्त किया।