तेलंगाना की रैली में पीएम मोदी का दिव्यांग बहनों के लिए दिखा अनोखा प्रेम
नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। तेलंगाना के महबूबनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीआरएस और कांग्रेस पार्टी पर जमकर वार किया। वहीं, पीएम मोदी की इस रैली में एक अद्भुत नज़ारा भी दिखाई दिया।