कांग्रेस और इंडी अलायंस ने भगवान राम को नहीं छोड़ा, इनसे संविधान-लोकतंत्र पर भी खतरा : इंद्रेश कुमार
नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। सपा के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव की तरफ से राम मंदिर को 'बेकार' बताने को लेकर सियासत गरमा गई है। आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि देश में कुछ ऐसे नेता हैं, जो धर्म को गाली देते हैं। धार्मिक स्थलों का अपमान करना इनका फैशन बन गया है।