सरकारी ई-मार्केटप्लेस का टर्नओवर चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में दोगुना हुआ
नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। भारत सरकार के ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) का सकल व्यापारिक मूल्य (जीएमवी) चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 136 प्रतिशत बढ़कर 1.25 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो कि पिछले वर्ष समान तिमाही में 52,670 करोड़ रुपये पर थी।