पीएम मोदी ने अमित शाह के नाम लिखा खत, आर्टिकल-370 और सीएए को लेकर की तारीफ
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दो पन्ने की चिट्ठी लिखी। चिट्ठी में उन्होंने जहां अमित शाह की तारीफ की और चुनाव में जीतने की शुभकामनाएं भी दी। वहीं, कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर भी प्रहार किया। अमित शाह गुजरात के गांधीनगर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी हैं।