सपा के निर्णय से भंवर में पड़ी स्वामी और उनकी बेटी की राजनीतिक विरासत
लखनऊ, 4 जनवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी ने लोक सभा की 16 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी संघमित्रा मौर्या की राजनीतिक नाव को भंवर में डाल दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्या अपनी बेटी के सियासी भविष्य के लिए कौन सा रास्ता तय करेंगे, यह सवाल राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल, उनके सामने अपने और बेटी के सियासी भविष्य का सवाल खड़ा है।