गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी से पूछे पांच सवाल, दक्षिणी सूबों में भी भाजपा के अच्छे प्रदर्शन का किया दावा
नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीटीवी को दिए खास इंटरव्यू में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर प्रहार किए। इसके साथ ही उन्होंने ओडिशा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने और दक्षिण के 5 राज्यों केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भाजपा को ज्यादा सीटें मिलने का दावा किया।