बढ़ती अर्थव्यवस्था के बीच उपभोक्ताओं के मामले में भारत 29 देशों में सबसे आगे, नौकरी की संभावनाएं भी बढ़ी
नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। एक वैश्विक सर्वेक्षण के नतीजों की मानें तो भारतीय अर्थव्यवस्था जहां तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। वहीं, देश में नौकरी की संभावनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है। मई के महीने में भारत में उपभोक्ताओं के लिए बेहतर माहौल बना और भारत 29 देशों की सूची में उच्चतम राष्ट्रीय सूचकांक स्कोर के साथ अग्रणी रहा है।