सीएम योगी ने लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी बधाई
लखनऊ, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उनका आदरपूर्वक स्मरण करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। बता दें कि 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था।