'स्वच्छता ही सेवा अभियान' में सुलभ इंटरनेशनल निभा रहा अग्रणी भूमिका, देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन
नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। सुलभ इंटरनेशनल ने 2014 से पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को मनाने की अपनी परंपरा को जारी रखा है। देश की अग्रणी संस्था ने इस साल भी 'स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024' मनाने का बीड़ा उठाया है और इसके तहत देशभर में सफाई पर जागरूकता के लिए अनेकों कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।